वेदांत को स्पोर्ट्स में काफी दिलचस्पी है। पिछले साल उन्होंने थाईलैंड में अपना पहला मैड जीता था। उन्होंने थाईलैंड में हुए इंटरनेशनल स्विम मीट में हिस्सा लेकर भारत को मैडल जिताया था।

मुंबई. एक्टर आर.माधवन का बेटा वेदांत ने हाल ही में देश का नाम रोशन किया है। दरअसल, हाल ही में माधवन ने सोशल मीडिया पर बेटे की कई फोटोज शेयर की। इसके साथ उन्होंने जानकारी दी कि उनके बेटे ने नेशनल एक्वेटिक चैंपियनशिप 2019 में एक साथ 3 गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

आर माधवन ने लिखी पोस्ट

माधवन ने वेदांत की फोटो और वीडियो शेयर करते हुए पोस्ट लिखी, 'आप सभी की दुआओं और भगवान की दया से वेदांत ने हमें दोबारा गौरवान्वित किया है। जूनियर नेशनल स्विम मीट में 3 गोल्ड और एक सिल्वर पाया है। उसका पहला इंडिविजुअल नेशनल मेडल्स अगला एशियाई होगा। GAF मुंबई का शुक्रिया और टीम के मेंबर्स साथ ही कोच का धन्यवाद।'

View post on Instagram

वेदांत को स्पोर्ट्स से है खास लगाव

वेदांत को स्पोर्ट्स में काफी दिलचस्पी है। पिछले साल उन्होंने थाईलैंड में अपना पहला मैड जीता था। उन्होंने थाईलैंड में हुए इंटरनेशनल स्विम मीट में हिस्सा लेकर भारत को मैडल जिताया था। तब भी माधवन ने बेटे की फोटो शेयर कर सोशल मीडिया पर ये जानकारी दी थी। बहरहाल, अगर आर माधवन के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात की जाए तो वे अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' में नजर आएंगे। कंधे की चोट के कारण माधवन कुछ समय से फिल्मों से दूर हैं लेकिन अब वे रिकवर कर रहे हैं और ऑन स्क्रीन जल्द ही वापसी करेंगे।