करीब 9 साल का ब्रेक लेने के बाद डायरेक्टर राजकुमार संतोषी अपनी फिल्म गांधी गोडसे एक युद्ध लेकर आ रहे है। यह फिल्म 26 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। बता दें कि संतोषी की फिल्म की भिड़ंत शाहरुख खान की पठान से होगी। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. घायल (Ghayal), घातक (Ghatak), दामिनी (Damini) जैसी ब्लॉकब्सटर फिल्में देने वाले डायरेक्ट राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) करीब 9 साल बाद लौट रहे है। इस बार वह अपनी फिल्म गांधी गोडसे एक युद्ध (Gandhi Godse Ek Yuddh) से कमबैक कर रहे हैं। उनकी यह फिल्म इसी महीने की 26 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया। मुंबई में आयोजित फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में उन्होंने शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म पठान (Pathaan) के साथ क्लैश होने पर बात भी की। उन्होंने मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा- हमारी फिल्म उस तरह के लोगों के लिए है जो इस तरह के विषयों और फिल्मों में रुचि रखते हैं। दोनों फिल्में एक-दूसरे से काफी अलग हैं। इसलिए मैं इस तरह की फिल्मों के बारे में कभी टेंशन नहीं लेता। यह अर्जुन की तरह फोकस के बारे में है। केवल मछली की आंख पर। वास्तव में, मुझे अभी याद आया कि पठान भी उसी समय रिलीज हो रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शाहरुख खान की भी की तारीफ
इस मौके पर राजकुमार संतोषी ने शाहरुख खान की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा- बहुत अच्छे इंसान हैं, बहुत मेहनती एक्टर हैं, मेरी तो शुभकामनियां होंगी उनके साथ, यशराज बहुत बड़ा बैनर है, बहुत प्रतिष्ठित कंपनी है, वो उनकी फिल्म है, उनकी अपनी फैन फॉलोइंग है। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। आपको बता दें कि शाहरुख की पठान 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। सिद्धार्थ आनंद की इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में हैं। वहीं, गांधी गोडसे -एक युद्ध 26 जनवरी को रिलीज हो रही है। 


27 साल बाद सनी देओल के साथ काम करेंगे संतोषी
आपको बता दें कि राजकुमार संतोषी 27 साल बाद एक बार फिर सनी देओल के साथ फिल्म करने जा रहे है। दोनों ने घायल, घातक और दामिनी जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। बीच में खबर आई थी कि दोनों के बीच कुछ मनमुटाव हो गया है और दोनों के रास्ते अलग हो गए हैं। लेकिन दोनों एक बार फिर साथ आ रहे। संतोषी हाल ही में बताया था कि वह अपने दोस्त असगर वजाहट के नाटक जिस लाहौर नई देख्या ओ जामायई नई पर फिल्म तैयार कर रहे है, जिसमें सनी लीड रोल में होंगे। फिल्म की शूटिंग मार्च में शुरू होगी। 

ये भी पढ़ें
BOX OFFICE के राजा हैं कार्तिक आर्यन, कम पैसों में बनी 10 फिल्में मचा चुकी गदर, चौंका देगी 4 की कमाई

1 गलती ने इस HIT एक्ट्रेस को झटके में कर दिया FLOP, बर्बादी के बाद फिल्में तक नहीं हुई ऑफर

मूवी चोर, सस्ता अल्लू अर्जुन और ना जानें क्या-क्या कहकर लोगों ने कार्तिक आर्यन और Shehzada की करी धुलाई

क्या दुश्मनों की लंबी लिस्ट बनाना चाहते हैं सुपरस्टार पवन सिंह, जानें किस ओर इशारा कर मचाया बवाल

FLOP अक्षय-सलमान को एक मामले में शाहरुख खान ने ही नहीं बल्कि उनकी बेटी सुहाना ने भी दी पटखनी