राखी सावंत ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वे पहले तो देर तक रोती नजर आईं। फिर वो बोलती है- 'आप सोच रहे होंगे मैं क्यों रो रही हूं। मैं इसलिए रो रही हूं क्योंकि मुझे नहीं पता कौन कर रहा है। लेकिन हिंदू- मुस्लिमों को लड़वा रहे हैं, वापस में। मत लड़ो प्लीज सबको एक दिन मरना है। मत लडो आपस में हिंदू-मुस्लिम मत लड़ो। हम सब एक हैं। हिन्दूस्तान हमारा है'। 

मुंबई. नागरिकता संशोधन कानून (CAA)को लेकर इस समय पूरे देश में कुछ समुदाय जमकर विरोध कर रहे हैं। अब तक इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कई लोगों की जान भी गई है। इतना ही नहीं पुलिस के जवान भी इस दौरान घायल हुए है। बॉलीवुड से जुड़े कई सेलेब्स ने इस पर अपनी राय दी है। अब कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत भी इसमें शामिल हो गईं हैं। राखी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपनी राय रखी है। राखी का वीडियो देखते ही लोगों ने उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हिन्दुस्तान हमारा है
राखी सावंत ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वे पहले तो देर तक रोती नजर आईं। फिर वो बोलती है- 'आप सोच रहे होंगे मैं क्यों रो रही हूं। मैं इसलिए रो रही हूं क्योंकि मुझे नहीं पता कौन कर रहा है। लेकिन हिंदू- मुस्लिमों को लड़वा रहे हैं, वापस में। मत लड़ो प्लीज सबको एक दिन मरना है। मत लडो आपस में हिंदू-मुस्लिम मत लड़ो। हम सब एक हैं। हिन्दूस्तान हमारा है'। 

View post on Instagram

लोगों ने राखी को कहा नौटंकी
राखी का वीडियो देख लोग नका मजाक उड़ा रहे हैं। लोग उन्हें कह रहे हैं कि वो नौटंकी कर रही है। एक बोला- 'रोना ही है तो कैमरा बंद करके रो सकती हो, जब देखों लोगों को पागल बनाती रहती है'। एक अन्य ने लिखा- 'रो मत बांग्लादेशी घूसपैठियो और पाकिस्तानी जो अवैध तरीके आए उन्हें जाना ही पड़ेगा, भारत का मुस्लिम और हिंदू सब एक है ,घूसपैठियो को ठोक के निकालेंगे'।

हिंदू-मुस्लिम नहीं लड़ रहे हैं
एक ने राखी का वीडियो देख उन्हें लताड़ लगाते हुए कहा- 'हिंदू-मुस्लिम आपस में नहीं लड़ रहे हैं हम सीएबी और एनआरसी के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रहे है।' एक बोला- 'इतना मेकअप करके कौन रोने बैठता है'। एक यूजर बोला- 'ओवर एक्टिंग भी फिल्टर लगाकर कर रही है'।