रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' 22 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। इसी बीच चर्चा है कि वे अपनी अगली फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिाक पादुकोण के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म 'दंगल' फेम डायरेक्टर नितेश तिवारी की 'रामायण' होगी। जानिए बाकी डिटेल्स...

एंटरटेनमेंट डेस्क. डायरेक्टर नितेश तिवारी पिछले काफी वक्त से 'रामायण' पर काम कर रहे हैं। सुनने में आया है कि अब नितेश ने फिल्म की स्टार कास्ट फाइनल कर ली है। उनकी इस फिल्म में रणबीर कपूर राम और ऋतिक रोशन रावण के किरदार में नजर आएंगे। वहीं नितेश पहले ही दीपिका पादुकोण को पहले ही सीता के रोल में फाइनल कर चुके हैं। हालांकि, यह दावा अभी तक सिर्फ सूत्रों के जरिए से ही किया गया है। इस बारे में मेकर्स ने अब तक किसी भी तरह की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2023 के मिड में फ्लोर पर जाएगी
रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म 2023 के मिड में फ्लोर पर जाएगी। सूत्रों की मानें तो, 'यह अब तक की सबसे बड़ी इंडियन फिल्म होगी, जिसमें आज के दो बड़े सुपरस्टार ऋतिक रोशन और रणबीर कपूर को कास्ट किया गया है। दोनों ही एक्टर्स इस फिल्म में काम करने के लिए मान गए हैं और दोनों ने ही अपने शेड्यूल से रामायण के लिए 2023 मिड ईयर की डेट्स ब्लॉक कर ली हैं।'

पहली बार साथ नजर आएंगे ऋतिक और रणबीर
खास बात यह है कि अगर ऐसा संभव होता है तो यह पहला मौका होगा जब रणबीर और ऋतिक किसी फिल्म पर साथ काम करते नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि फिल्म का बजट बड़ा होगा। ऋतिक और रणबीर के आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो दोनों जल्द ही बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे। जहां रणबीर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' और 'शमशेरा' रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार हैं। वहीं ऋतिक भी पहली बार सैफ अली खान के साथ फिल्म 'विक्रम वेधा' में नजर आएंगे।

और पढ़ें...

बॉलीवुड वर्सेस साउथ विवाद खत्म करने की अपील करते हुए धनुष ने कह दी इतनी बड़ी बात, जानिए क्या बोले सुपरस्टार

मुंबई पहुंचे हॉलीवुड डायरेक्टर रूसो ब्रदर्स के लिए आमिर खान ने होस्ट किया डिनर, खिलाया गुजराती खाना

जानिए विकी कौशल ने स्टेज पर किसे सीने से लगाया, रूसो ब्रदर्स ने इसे बताया दुनिया का सबसे अद्भुत अभिनेता