सोशल मीडिया पर इन दिनों रणवीर सिंह को लेकर एक गलत दावा वायरल किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि रणवीर ने बिना इंश्योरेंस वाली कार सड़क पर दौड़ाई है। हालांकि यह दावा पूरी तरह से फर्जी है। एक्टर ने जो कार चलाई है, बकायदा उसका इंश्योरेंस डॉक्यूमेंट मौजूद है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं और अक्सर उन्हें मुंबई की सड़कों पर इनकी सवारी करते देखा जा सकता है। हाल ही में जब वे अपनी 3.9 करोड़ की ऑस्टिन मार्टिन कार से मुंबई की सड़कों पर निकले तो सोशल मीडिया पर एक भ्रामक जानकारी वायरल होने लगी। सोशल मीडिया पर दावा किया जाने लगा कि रणवीर सिंह ने जो कार चलाई, उसका इंश्योरेंस 28 जून 2020 को एक्सपायर हो चुका है। रणवीर ने अब तक इसे रिन्यू नहीं कराया है। जबकि इस दावे का कोई आधार नहीं है। यह सिर्फ भ्रामक है। सच्चाई यह है कि जिस कार के इंश्योरेंस की बात हो रही है, वो एक्सपायर नहीं हुआ है। रणवीर सिंह ने जो ऑस्टिन मार्टिन कार चलाई, उसका इंश्योरेंस बकायदा एक्टर के पास मौजूद है। सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा कोरी अफवाह से ज्यादा कुछ नहीं है। आइए आपको बताते हैं पूरी सच्चाई...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहले पढ़ें आखिर क्या है दावा?

एक सोशल मीडिया यूजर ने कार और एक स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए इसके कैप्शन में मुंबई पुलिस को टैग करते हुए लिखा है, "प्लीज रणवीर सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। वे बिना इंश्योरेंस की कार चला रहे थे।" मुंबई पुलिस ने भी इस ट्विटर यूजर को जवाब दिया है और लिखा है कि उन्होंने ट्रैफिक ब्रांच को इसकी जानकारी दे दी है। हालांकि जब पुलिस ने ट्वीट की पड़ताल की तो इंश्योरेंस के एक्सपायर वाली बात पूरी तरह से गलत पाई गई।

...और यह है इंश्योरेंस की सच्चाई

ट्वीट के दावे की पड़ताल के बाद हमने पाया कि उनकी ऑस्टिन मार्टिन कार का इंश्योरेंस पूरी तरह से वैलिड है। यह एक्सपायर नहीं हुआ है। सबूत के तौर पर आप इसका स्क्रीनशॉट देख सक्ते हैं।

रणवीर सिंह की अपकमिंग फ़िल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर को पिछली बार फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। उनकी अपकमिंग फिल्मों में रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी 'सर्कस' और करन जौहर डायरेक्टेड 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' शामिल हैं। 'रॉकी और रानी...' में उनकी हीरोइन आलिया भट्ट होंगी।