रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म '83' के प्रमोशन में बिजी हैं। इससे से एक्टर के कई सारे लुक भी शेयर किए जा चुके हैं। अब सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह की एक नई फोटो वर्ल्ड कप हाथ लिए शेयर किए गई गई है। इसके साथ ही दूसरी फोटो में कपिल देव नजर आ रहे हैं।

मुंबई. रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म '83' के प्रमोशन में बिजी हैं। इससे से एक्टर के कई सारे लुक भी शेयर किए जा चुके हैं। अब सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह की एक नई फोटो वर्ल्ड कप हाथ लिए शेयर किए गई गई है। इसके साथ ही दूसरी फोटो में कपिल देव नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में रणवीर सिंह एकदम हूबहू कपिल देव की तरह दिख रहे हैं। घुंघराले बाल और हाथ में ट्रॉफी लिए चेहरे पर वही खुशी रणवीर के चेहरे पर दिख रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1983 के विश्व कप पर आधारित है 83

फिल्म '83' में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 1983 के विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम की प्रतिष्ठित जीत को फिर से दोहराया गया है, क्योंकि इस जीत के साथ भारत ने इतिहास बनाया था और पहली बार विश्व कप जीत कर भारतीय क्रिकेट टीम ने देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया था। इस फिल्म में रणवीर सिंह जहां विश्वकप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव की भूमिका में हैं, वहीं सुनील गावस्कर के रूप में ताहिर राज भसीन, मोहिंदर अमरनाथ के रूप में साकिब सलीम, संदीप पाटिल के रूप में चिराग पाटिल नजर आएंग।

View post on Instagram

शादी के बाद दीपिका के साथ पहली बार नजर आएंगे रणवीर 

फिल्म '83' में रणवीर सिंह जहां कपिल देव की भूमिका में हैं, वहीं, दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमी देव के किरदार में नजर आएंगी। शादी के बाद दोनों स्टार्स की ये पहली फिल्म है, जब वे एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। हालांकि, शादी के बाद दीपिका की पहली सोलो मूवी 'छपाक' थी। इसमें वो एक एसिड अटैक सर्वाइवर का रोल प्ले करते हुए नजर आई थीं। हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स फिल्म कही जा रही '83' 10 अप्रैल को रिलीज होगी। निर्देशक कबीर खान की ये फिल्म तीन भाषाओं में रिलीज होने जा रही है।

View post on Instagram