90 के दशक में गोविंदा (Govinda) और रवीना टंडन (Raveena Tandon) की आइकॉनिक जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया। दोनों ने साथ में कई सुपरहिट फिल्में भी दीं। अब जल्द ही यह जोड़ी दोबारा सिल्वर स्क्रीन पर दिखने को बेताब है। ये बात खुद रवीना टंडन ने बताई है। 

मुंबई। 90 के दशक में गोविंदा (Govinda) और रवीना टंडन (Raveena Tandon) की आइकॉनिक जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया। दोनों ने साथ में कई सुपरहिट फिल्में भी दीं। अब जल्द ही यह जोड़ी दोबारा सिल्वर स्क्रीन पर दिखने को बेताब है। ये बात खुद रवीना टंडन ने बताई है। दरअसल, रवीना ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी और गोविंदा की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही रवीना ने यह भी कहा है कि वो जल्द ही गोविंदा के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

गोविंदा के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए रवीना ने लिखा है- ग्रैंड री-यूनियन.. हम फिर से स्क्रीन पर साथ नजर आने वाले हैं। लेकिन कब? कहां? और कैसे? बस जल्द आने वाले हैं। रवीना के इस अनाउंसमेंट के बाद उनके फैंस का सब्र टूट गया है। लोग कमेंट करके पूछ रहे हैं कि आखिर कब? रवीना और गोविंदा के फैंस के अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस खबर पर रिएक्ट किया है।

बता दें कि रवीना और गोविंदा की जोड़ी ने एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। इनमें बड़े मियां-छोटे मियां, दूल्हे राजा, आंटी नंबर 1, अंखियों से गोली मारे, राजा जी, अनाड़ी नंबर 1 और सैंडविच जैसी कई हिट फिल्में दी हैं। दोनों आखिरी बार 2006 में आई फिल्म सैंडविच में नजर आए थे। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो गोविंदा आखिरी बार 2019 में फिल्म रंगीला राजा में नजर आए थे। वहीं रवीना टंडन ने इसी साल आई फिल्म खानदानी शफाखाना में स्पेशल अपीयरेंस किया था। रवीना जल्द ही केजीएफ चैप्टर 2 फिल्म में नजर आएंगी।