ऋषि कपूर के निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री में जो जगह खाली हुई है उसे कोई भर नहीं सकता है और ना ही उनकी कमी को पूरा कर सकता है। ऋषि का एक महीने पहले 30 अप्रैल को ल्यूकेमिया से निधन हुआ था।

मुंबई. ऋषि कपूर के निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री में जो जगह खाली हुई है उसे कोई भर नहीं सकता है और ना ही उनकी कमी को पूरा कर सकता है। ऋषि का एक महीने पहले 30 अप्रैल को ल्यूकेमिया से निधन हुआ था। अपने पिता को याद करते हुए उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इसमें उनकी पूरी फैमिली साथ में नजर आ रही हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रिद्धिमा ने शेयर की फैमिली फोटो 

ऋषि कपूर के निधन के बाद उनकी बेटी रिद्धिमा उन्हें याद करके उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर शेयर करती रहती हैं। उन्हें इस दुनिया से गए एक महीना हो चुका है। रिद्धिमा ने इंस्टा स्टोरी पर एक पुराना फैमिली फोटो शेयर की है। तस्वीर में ऋषि कपूर की वाइफ नीतू कपूर, रिद्धिमा, पति और बेटी के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। 

मां नीतू कपूर के साथ हैं रिद्धिमा

इस फोटो के साथ रिद्धिमा ने लिखा है, 'आज एक महीना हो गया और हम आपको याद करते हैं। रिद्धिमा मुंबई में अपनी मां के पास हैं। वह ऋषि के अंतिम संस्कार के बाद दिल्ली से मुंबई पहुंची थीं। लॉकडाउन की वजह से रिद्धिमा पिता को आखिरी विदाई नहीं दे पाई थीं। इस बात का रिद्धिमा को जिंदगी भर अफसोस है। पापा के निधन के बाद उन्होंने अफसोस भी जताया था कि काश कि वो अपने पापा के पास होती और उन्हें अंतिम विदाई दे सकतीं। 

2018 में ऋषि को डायग्नोस हुआ था कैंसर

बता दें कि ऋषि कपूर को 2018 में कैंसर डायग्नोस हुआ था, ट्रीटमेंट के लिए उन्हें यूएस ले जाया गया। बताया जाता है कि उनका कैंसर वापस आ गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी और बीते महीने मुंबई के अस्पताल में उनका निधन हो गया।

सेलेब्स की हरकत से लेकर बच्चों की बलि तक...वीडियो देखने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें...

खतरनाक हो सकता है सेनेटाइजर, संभल कर करें यूज

सलमान ने की ऐसी हरकत कि चौंक गई अनिल कपूर की बेटी

पूजा के नाम पर दी 140 बच्चों की बलि, कब्र खोदी तो खुले चौंकाने वाले राज

शख्स को देखते ही लड़की ने फैलाए पैर, देखते ही देखते वायरल हुआ 5 सेकंड का वीडियो

तेंदुए ने हवा में उछलकर एक शख्स पर अटैक