ऋषि कपूर को हाल ही में दिल्ली के अस्पताल में एडमिट कराया गया था, जिसके बाद उनकी तबीयत को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन अब सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए ऋषि कपूर ने तबीयत को लेकर खुलासा किया है कि वो अस्पताल में भर्ती क्यों हुए थे।

मुंबई. ऋषि कपूर को हाल ही में दिल्ली के अस्पताल में एडमिट कराया गया था, जिसके बाद उनकी तबीयत को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन अब सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए ऋषि कपूर ने तबीयत को लेकर खुलासा किया है कि वो अस्पताल में भर्ती क्यों हुए थे। खबरें थी कि 'कैंसर रिलैप्स' होने की वजह से ऋषि कपूर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऋषि कपूर ने किया ट्वीट

ऋषि कपूर ने बीमारी को लेकर खुलासा एक ट्वीट द्वारा किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, दोस्तों, मेरे स्वास्थ्य के बारे में आपकी चिंता देखकर मैं अभिभूत हूं। धन्यवाद, मैं पिछले 18 दिनों से दिल्ली में फिल्म कर रहा हूं। प्रदूषण और Neutrophils के लॉ काउंट की वजह से मुझे इंफेक्शन ने जकड़ लिया था। इस वजह से मुझे अस्पताल में एडमिट होना पड़ा था।

ऋषि कपूर ने एक और ट्वीट किया और उसमें लिखा, 'मुझे बुखार भी था। डॉक्टरों को जांच में एक पैच मिला, जिससे न्यूमोनिया हो सकता है। इसका पता चलते ही इलाज कर दिया गया। ऐसा लगता है कि लोगों ने कुछ और ही सोच लिया था। मैं उन सभी कहानियों को विराम देना चाहता हूं। आपको एंटरटेन करने की उम्मीद करता हूं। आप सभी को प्यार। अब मैं मुंबई में हूं।' ऋषि अपने इस ट्वीट में उस ओर इशारा कर रहे थे कि लोग सोच रहे होंगे कि कैंसर की बीमारी की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

बता दें, ऋषि कपूर को दो दिन पहले दिल्ली के अस्पताल में एडमिट कराया गया था। इस दौरान उन्हें देखने पत्नी नीतू कपूर, बेटा रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट पहुंची थीं। 

Scroll to load tweet…

2018 में हुआ था ऋषि कपूर को कैंसर

ऋषि कपूर को 2018 में कैंसर हुआ था। पिछले साल 2019 में वो इलाज करवाकर न्यूयॉर्क से लौटे हैं। इलाज के लिए वह और नीतू कई महीनों तक न्यूयॉर्क में रहे थे। समय-समय पर आलिया और रणबीर भी उनसे मिलने न्यूयॉर्क जाया करते थे। जब वो इलाज कराकर भारत लौटे थे तो उन्होंने दो प्रोजेक्ट 'एक झूठा कहीं का' और दूसरा 'द बॉडी' साइन किए थे। इस फिल्म का निर्माण दीपिका की कंपनी, वारनर्स ब्रदर्स और एज्यूर मिलकर करेंगे। ऋषि कपूर ने भी ट्वीट किया कि 'द इंटर्न' के रीमेक में दीपिका के साथ एक नई यात्रा शुरू कर रहा हैं।

Scroll to load tweet…