सैफ अली खान जल्द ही फिल्म भूत पुलिस में नजर आएंगे। ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। सोमवार को सैफ की पत्नी करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर पति की फिल्म से सैफ का फर्स्ट लुक शेयर किया। शेयर की फोटो में सैफ शैतानी हंसी, बढ़ी दाढ़ी और आंखों में शरारत लिए नजर आ रहे हैं। 

मुंबई. इसी साल सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने वेब सीरिज तांडव ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री मारी थी। अब वे अपनी अगली फिल्म के जरिए ओटीटी पर धमाका करने वाले हैं। सैफ जल्द ही फिल्म भूत पुलिस (Bhoot Police) में नजर आएंगे। ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। सोमवार को सैफ की पत्नी करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम पर पति की फिल्म से सैफ का फर्स्ट लुक शेयर किया। शेयर की फोटो में सैफ शैतानी हंसी, बढ़ी दाढ़ी और आंखों में शरारत लिए नजर आ रहे हैं। सैफ के हाथ में एक अजीब सा हथिार है,जिसमें सोने की ज्वलैरी लट रही है और पोस्टर का बैकग्राउंड कोई पुराने मंदिर जैसा दिख रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram


पोस्टर शेयर कर करीना ने लिखा
फिल्म से सैफ का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए करीना ने लिखा- असाधारण घटनाओं से डरिए मत। विभूति के साथ खुद को सैफ महसूस कीजिए। वहीं, जैकलीन फर्नाडिज ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर किया है। उन्होंने लिखा- पैरानॉर्मल से डरिए नहीं, विभूति के साथ सैफ महसूस करें। बता दें कि सैफ के कैरेक्टर का नाम विभूति है। बता दें कि फिल्म में सैफ के साथ यामी गौतम, अर्जुन कपूर, जैकलीन फर्नांडिस, जावेद जाफरी नजर आएंगे। 

View post on Instagram


ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म
भूत पुलिस फिल्म का डायरेक्शन पवन कृपलानी ने किया है। फिल्म के प्रोड्यूसर रमेश तौरानी और अक्षय पुरी हैं। ये फिल्म ओटीटी प्लैटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होगी। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग हिमाचल प्रदेश में हुई है। इसके अलावा फिल्म का कुछ हिस्सा मुंबई में शूट किया गया है। इसी साल जनवरी के महीने में फिल्म की शूटिंग पूरी हुई थी। सैफ का फर्स्ट लुक आने के बाद अब मेकर्स जल्द ही बाकी स्टारकास्ट का भी लुक शेयर करेंगे।