दिलीप कुमार इन दिनों मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती हैं। बीते दिनों उम्र संबंधी परेशानी के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सायरा बानो को रविवार को अस्पताल के बाहर देखा गया। उन्होंने पैपराजी को बाहर इकट्ठा होते देख यह आश्वासन दिया कि सब कुछ ठीक है। उन्होंने अपना हाथ हिलाते हुए कई बार कहा- साहेब ठीक हैं। 

मुंबई. वेटरन एक्टर दिलीप कुमार (Dilip Kumar) इन दिनों मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती हैं। बीते दिनों उम्र संबंधी परेशानी के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है। उनके फैंस और करीबी उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। साथ की अस्पताल के डॉक्टर्स भी उनकी तबीयत का हाल देते रहते हैं। उनकी पत्नी सायरा बानो (Saira Banu) को रविवार को अस्पताल के बाहर देखा गया। उन्होंने पैपराजी को बाहर इकट्ठा होते देख यह आश्वासन दिया कि सब कुछ ठीक है। उन्होंने अपना हाथ हिलाते हुए कई बार कहा- साहेब ठीक हैं। साथ ही उन्होंने दिली साहब का हेल्थ अपडेट भी जारी किया। उन्होंने बताया- दिलीप साहब अभी भी हिंदुजा अस्पताल के आईसीयू में हैं। उनका स्वास्थ्य स्थिर है, हालांकि वे अभी भी आईसीयू में डॉक्टरों के ऑब्जर्वेशन में हैं। उन्हें यहां से चुस्त और तंदुरुस्त होकर डिस्चार्ज होने के लिए लोगों के दुआओं की जरूरत है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


इससे पहले भी हुए थे भर्ती
इससे पहले 6 जून को सांस लेने में तकलीफ के बाद दिलीप कुमार को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती किया गया था। यहां वो 4-5 दिन एडमिट रहे थे। इसके बाद 11 जून को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। अस्पताल से डिस्चार्ज होते वक्त दिलीप कुमार के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया था। इसमें लिखा था- आप सभी लोगों की दुआ और प्रार्थना के साथ दिलीप साहब हॉस्पिटल से अपने घर जा रहे हैं। आप लोगों का प्यार और स्नेह हमेशा दिलीप साहब के दिल को छू जाता है। 


सायरा ने कही थी ये बात
अस्पताल से निकलने के बाद सायरा बानो ने कहा था- दिलीप साहब के फेफड़ों से पूरी तरह से पानी निकाल दिया गया और अच्छी तरह से आराम फरमाने के बाद अब उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। डॉक्टरों ने उन्हें घर में तमाम तरह के एहतियात बरतने और एंटी-बायोटिक्स देने के लिए कहा है। आप सभी लोगों की मैं बहुत शुक्रगुजार हूं।