सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म 'दबंग 3' का ट्रेलर बुधवार को रिलीज किया गया। इसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ट्रेलर को फैंस से मिला-जुला रिस्पांस मिला। फैंस ने ट्रेलर में सलमान एक्शन और किच्चा सुदीप के रोल की जमकर तारीफ की।

मुंबई. सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म 'दबंग 3' का ट्रेलर बुधवार को रिलीज किया गया। इसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ट्रेलर को फैंस से मिला-जुला रिस्पांस मिला। फैंस ने ट्रेलर में सलमान एक्शन और किच्चा सुदीप के रोल की जमकर तारीफ की। अब ट्रेलर के आखिरी में दिसंबर की स्पेलिंग गलत होने के कारण सोशल मीडिया पर इसका मजाक उड़ाया जा रहा है। इसमें DECEMBER की जगह DECEMEBER लिखा गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यूजर्स कर रहे कमेंट्स और बनाए मीम्स

ट्रेलर को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स और मीम्स बना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'पहले फिजिक्स की ऐसी-तैसी करते थे, अब अंग्रेजी की कर रहे हैं।' दूसरे ने लिखा, 'ऐसा सिर्फ सल्लू भाईजान कर सकते हैं।' वहीं, एक ने लिखा, साल का 13वां महीना 'DECEMEBER'इसके साथ ही सभी यूजर्स का इशारा गलत स्पेलिंग की ओर रहा। 

रामायण के सवाल पर आज भी हुईं सोनाक्षी ट्रोल

दरअसल, एक बार सोनाक्षी ने केबीसी के 11वें सीजन के करमवीर एपिसोड में शिरकत की थी। इस दौरान उनसे रामायण से जुड़ा सवाल पूछा गया था, जिसके लिए एक्ट्रेस ने लाइफलाइन का सहारा लिया। इसके लिए उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा था। आज भी उन्हें ट्रोल किया जा रहा है और 'दबंग 3' को लेकर मीम्स बनाए जा रहे हैं। ट्रेलर से सोनाक्षी के एक सीन को 'केबीसी 11' वाले विवाद से जोड़ा गया और उस पर लिखा, 'वे अभी सोच रही हैं कि संजीवनी बूटी किसके लिए लाए थी?'

Scroll to load tweet…