अमिताभ बच्चन के घर पर दिवाली सेलिब्रेशन में सभी जश्न में डूबे थे और बॉलीवुड से लेकर बिजनेसमैन तक की तमाम हस्तियां इस पार्टी का हिस्सा बनी थीं।

मुंबई. सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'दबंग 3' के प्रमोशन और टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के 13 वें सीजन में बिजी हैं। इतनी व्यस्तता के बावजूद भी वो सलमान बी-टाउन में हो रही बड़ी हैपनिंग्स पर नजर रख रहे हैं। हाल ही अमिताभ बच्चन के घर पर दिवाली का सेलिब्रेशन रखा गया था, जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की थी। ऐसे में ऐश्वर्या की मैनेजर के लहंगे में आग लगने की खबर आई थी, जिसे शाहरुख ने दोड़कर जाकर आग पर काबू पाया था। इसके बाद से एक्टर की जमकर तारीफ हो रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सलमान ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर की तारीफ 

सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' का एक सीन शेयर किया है। इसमें शाहरुख के कपड़ों में आग लग जाती है। कपड़ों में आग लगने के बावजूद शाहरुख बेफिक्र नजर आते हैं और वहां से इग्नोर कर चलते बनते हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में सलमान के द्वारा वॉइज ओवर किया गया है। इसमें वे कह रहे हैं, 'हीरो वो होता है जो आग में कूद के, बुझा के, बचाते हैं।' 

View post on Instagram

ऐश्वर्या की मैनेजर के लहंगे में लग गई थी आग

अमिताभ बच्चन के घर पर दिवाली सेलिब्रेशन में सभी जश्न में डूबे थे और बॉलीवुड से लेकर बिजनेसमैन तक की तमाम हस्तियां इस पार्टी का हिस्सा बनी थीं। इस दौरान पार्टी में ऐश्वर्या की मैनेजर अर्चना सदानंद भी मौजूद थीं, लेकिन अचानक सेलिब्रेशन के दौरान उनके लहंगे में दीये से आग लग गई थी, जिसके बाद वहां, मौजूद लोगों समझ हीं पा रहे थे कि वे क्या करें। ऐसे में शाहरुख ने बिना किसी का इंतजार किए तुरंत अर्चना की ओर भागे और उन्होंने आग को बुझाने की कोशिश की। आग बुझाने में वो कामयाब तो हो गए लेकिन आग की लपटे सामान्य रूप से उन पर भी आ गई, जिससे वे मामूली रूप से जल गए।