हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का सावन पर नया डांस वीडियो रिलीज किया गया है। इस वीडियो को इंटरनेट पर कई बार देखा गया लेकिन फूहड़ता से भरे इस वीडियो ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। 

मुंबई: आजकल हर बात में ग्लैमर का तड़का लगाया जाने लगा है। भगवान शिव भी अब इससे अछूते नहीं हैं। जो शिव कभी तांडव नृत्य करते थे, आज एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री उन्हें स्वैग से जिग-जैग करवा रहा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हाल ही में इंटरनेट पर सपना चौधरी का नया वीडियो रिलीज हुआ है। सावन में भोले के स्वैग के नाम से रिलीज इस गाने के लिरिक्स और वीडियो ने विवाद खड़ा कर दिया है। इस वीडियो में कई लड़कियां ठुमके लगाते हुए शिव की भक्ति करती दिखाई दे रही है। 

गाने के लिरिक्स में शिवजी को जिग-जैग करवाते हुए बताया गया है। इस गाने को सावन के मौके पर रिलीज किया गया है। भोले नाथ के स्वैग वाले इस वीडियो को अभी तक कई लोगों ने देखा है। लेकिन सवाल उठता है कि क्या धर्म को इस तरीके से दर्शाना सही है? 

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के इस ग्लैमरस वीडियो में उन्होंने हॉट डांस मूव्स दिखाए हैं। एक के बाद एक सपना चौधरी के कई वीडियोज जल्द ही रिलीज को तैयार हैं।