शबाना आजमी एक्सीडेंट के 14 दिन बाद अस्पताल से घर वापस आ चुकी हैं। उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने फैंस का और अस्पताल के स्टाफ, डॉक्टर्स का शुक्रिया अदा किया। उनका एक्सीडेंट जावेद अख्तर के जन्मदिन के एक दिन बाद 18 जनवरी को हुआ था।

मुंबई. शबाना आजमी एक्सीडेंट के 14 दिन बाद अस्पताल से घर वापस आ चुकी हैं। उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने फैंस का और अस्पताल के स्टाफ, डॉक्टर्स का शुक्रिया अदा किया। उनका एक्सीडेंट जावेद अख्तर के जन्मदिन के एक दिन बाद 18 जनवरी को हुआ था। इसके बाद वो बुरी तरह से घायल हो गई थीं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था। 

शबाना ने ट्वीट में कही ये बात 

शबाना आजमी ने ट्वीट करके कहा, 'शुक्रिया टीना अंबानी और कोकिलाबेन हॉस्पिटल, डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ की टीम द्वारा उपलब्ध कराई गई इतनी अच्छी देखरेख के लिए। मैं आपकी अहसानमंद और शुक्रगुजार हूं।' बता दें, टीना अंबानी पूर्व बॉलीवुड एक्ट्रेस और मुंबई स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल की चेयरपर्सन हैं। शबाना के इस ट्वीट के बाद फैन्स ने उन्हें ट्विटर पर ढेरों बधाइयां दी हैं और अपने-अपने विचार प्रकट किए।

शबाना के ट्वीट के बाद यूजर्स ने भी कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा, 'आपको बहुत सारा प्यार मैम।' वहीं, एक अन्य यूजर ने शबाना को इंडियन आर्मी का शुक्रिया नहीं करने के लिए घेरा लिया, उसने लिखा, 'आपको इंडियन आर्मी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शुक्रिया अदा करना चाहिए था जो वक्त पर वहां पहुंची और आपको अस्पताल लेकर गई।'

Scroll to load tweet…

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हुआ था हादसा

गौरतलब है कि 18 जनवरी को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर शबाना आजमी की कार एक ट्रक से भ‍िड़ गई थी। इस हादसे में शबाना गंभीर रूप से घायल हो गई थीं, जबकि जावेद अख्तर दूसरी गाड़ी में होने के कारण बच गए थे। हादसे के बाद उन्हें नवी मुंबई के कमोठे स्थित महात्मा गांधी मिशन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (MGM-MCH) में भर्ती कराया गया था और बाद में उन्हें अंधेरी के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल (केडीएएच) में ट्रांसफर कर दिया गया था।

Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…