बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले एक्टर शाहरुख खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर #AskSRK सेशन रखा था। इस दौरान सोशल मीडिया यूजर्स ने उनसे मनचाहे सवाल किए थे। एक्टर अपनी इसी सादगी के लिए भी जाने जाते हैं।

मुंबई. बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले एक्टर शाहरुख खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर #AskSRK सेशन रखा था। इस दौरान सोशल मीडिया यूजर्स ने उनसे मनचाहे सवाल किए थे। एक्टर अपनी इसी सादगी के लिए भी जाने जाते हैं। इस सेशन के दौरान एक शख्स ने उनके अंडरवियर को लेकर सवाल किया था, जिसके बाद वो काफी गुस्से में नजर आए। उन्होंने शख्स को जवाब लेते हुए उसे लताड़ भी लगाई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शख्स ने शाहरुख से पूछ उनके अंडरवियर का कलर 

स्टार्स के लिए ऐसे सेशन करना कई बार मुश्किल भी होता है, क्योंकि लोग काफी अजीब सवाल पूछ लेते हैं। कुछ ऐसा ही किंग खान के साथ भी हुआ जब उनके चाहने वाले उनसे अंडरवियर का कलर पूछ लिया, लेकिन शाहरुख के लिए इसका जवाब भी देना कोई मुश्किल नहीं था और उन्होंने शख्स को लताड़ लगाते हुए जवाब दिया और कहा, 'मैं ये #asksrk उत्तम और वाजिब सवालों के लिए करता हूं।'

इसके अलावा शाहरुख खान से एक फैन ने उनके 'जब हैरी मेट सेजल' के सीक्वल को लेकर सवाल किया तो एक्टर ने इस सवाल का जवाब मजाकिया अंदाज में दिया। शाहरुख ने लिखा, 'हा हा यहां ट्विटर पर सब बॉक्स ऑफिस पर विफल फिल्मों का ही सीक्वल क्यों मांग रहे हैं?'

ऋचा चड्ढा ने किया शाहरुख से प्यार का इजहार 

इसके अलावा शाहरुख खान से बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने भी इस सेशन के दौरान प्यार का इजहार कर दिया था। ऋचा ने ट्विटर पर लिखा था, 'आपकी वो वीडियो देखी, जिसमें आप और आपकी वाइफ होली पर डांस कर रहे थे। मैंने सोचा कि हम दोस्त बन सकते हैं। हमें कॉलेज में साथ होना चाहिए था। बस प्यार का इजहार कर रही हूं। #AskSRK.'

बहरहाल, अगर शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'पठान' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण लीड रोल में होंगी।