अपनी बेहतरीन फिटनेस के लिए पहचानी जाने वाली श्रद्धा ने हाल ही में अपनी डाइट को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया- मैं अपनी डाइट को लेकर सख्त नहीं हूं क्योंकि मैं एक फूडी हूं और मुझे खाना बेहद पसंद है। 

मुंबई. कोरोना वायरस को वजह से देशभर में 3 मई तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है। सभी लोग अपने-अपने घरों में कैद है। बॉलीवुड सेलेब्स भी इन दिनों घर में रहकर फैमिली के साथ वक्त बिता रहे हैं। ऐसे बॉलीवुड से जुड़े कई किस्से कहानियां सोशल मीडिया पर पढ़ने और सुनने को मिल रहे हैं। वहीं, शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैन्स के करीब है और उन्हें एंटरनेट कर रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


श्रद्धा का फिटनेस फंडा
कुछ समय से श्रद्धा अपनी फिटनेस और रीडिंग से जुड़ी कई पोस्ट्स शेयर कर रही है। अपनी बेहतरीन फिटनेस के लिए पहचानी जाने वाली श्रद्धा ने हाल ही में अपनी डाइट को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया- मैं अपनी डाइट को लेकर सख्त नहीं हूं क्योंकि मैं एक फूडी हूं और मुझे खाना बेहद पसंद है। कभी-कभी मैं बर्गर और पिज्जा खाना भी पसंद करती हूं।

View post on Instagram


खाने के बीच बैलेंस
श्रद्धा ने बताया- वे जंक फूड और हेल्दी खाने के बीच बैलेंस बनाकर चलती है। इस बैलेंस के चलते ही उनकी फिटनेस एकदम परफेक्ट रहती है। हाल ही में श्रद्धा ने एक बचपन की फोटो शेयर की थी। श्रद्धा ने इस फोटो पर कैप्शन लिखा था- जब मेरे खरगोश जैसे दांत थे।


श्रद्धा का वर्कफ्रंट
श्रद्धा के वर्कफ्रंट की बात करें तो साल के शुरुआत में ही दो फिल्में रिलीज हुई थीं। इन फिल्मों में स्ट्रीट डांसर 3डी और बागी 3 जैसी फिल्में शामिल हैं। स्ट्रीट डांसर 3डी में वे वरुण धवन के साथ नजर आईं थी वहीं, बागी 3 में वे टाइगर श्रॉफ के साथ दिखी थीं। हालांकि, दोनों ही फिल्में बॉक्सऑफिस कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। फिलहाल श्रद्धा लॉकडाउन के दौरान फैमिली के साथ वक्त बिता रही है।

View post on Instagram