सिंगर हर्षदीप कौर 2 मार्च को बेटे को जन्म दिया था। उन्होंने अपने बच्चे का नामकरण भी किया है। उन्होंने अपने बेटे का नाम हुनर सिंह रखा है। बता दें कि हर्षदीप बॉलीवुड की मशहूर सिंगर हैं। उन्होंने कई हिट गाने गाए हैं। हर्षदीप को कटिया करूं, दिलबरो, नच दे सारे, जालिमा जैसी बॉलीवुड हिट गानों के लिए जाना जाता है। वह कई रियलिटी शोज में जज की भूमिका में भी नजर आ चुकी हैं। हर्षदीप ने 2015 में मनकीत सिंह के साथ सात फेरे लिए थे। 

मुंबई. सिंगर हर्षदीप कौर (harshadeep kaur) 2 मार्च को बेटे को जन्म दिया था। उन्होंने अपने बच्चे का नामकरण भी किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर बेटे और पति के साथ फोटो शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने अपने बेटे का नाम मतलब भी बताया है। उन्होंने फोटो शेयर कर लिखा- वाहेगुरु जी के आशीर्वाद से हमने अपने बेटे का नाम हुनर सिंह रखा है। इन्हें अपना प्यार और आशीर्वाद दें। उन्होंने बताया कि बेटे के नाम का मतलब आर्ट, स्किल और टैलेंट है। फैन्स हर्षदीप को बधाईयां दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- वाहेगुरु जी का आशीर्वाद हमेशा आपके साथ है। आप अपना और अपने बच्चे का खास खयाल रखें। एक अन्य ने लिखा- निश्चित रूप से यह हम सब के लिए बेहद खुशी का मौका है। वाहेगुरु जी इसे लंबी उम्र प्रदान करें। एक ने हर्षदीप की तारीफ करते हुए लिखा- आपके चेहरे पर मुस्कान ऐसे ही बनी रहे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram


बेटे होने की जानकारी हर्षदीप ने इंस्टाग्राम पर ही दी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पति के साथ फोटो शेयर कर लिखा था- एक छोटा सा स्वर्ग बस धरती पर उतर आया और हमें मम्मी और डैडी बना दिया। हमारा जूनियर सिंह आ गया है और हम खुश हुए बिना नहीं रह सकते। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही यह खबर सामने आई थी कि हर्षदीप मां बनने वाली है। उस दौरान उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर लिखा था- इस छोटे बच्चे से मिलने के लिए मैं एक्साइटेड हूं, ये मेरा आधा अंश है और आधा उसका, जिसे मैं सबसे ज्यादा प्यार करती हूं। जूनियर कौर/सिंह जल्द ही मार्च 2021 में आने वाला है। आप सभी का आशीर्वाद चाहिए।

View post on Instagram


बता दें कि हर्षदीप बॉलीवुड की मशहूर सिंगर हैं। उन्होंने कई हिट गाने गाए हैं। हर्षदीप को कटिया करूं, दिलबरो, नच दे सारे, जालिमा जैसी बॉलीवुड हिट गानों के लिए जाना जाता है। वह कई रियलिटी शोज में जज की भूमिका में भी नजर आ चुकी हैं। हर्षदीप ने 2015 में मनकीत सिंह के साथ सात फेरे लिए थे। शादी की फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था- मैंने अपने बेस्ट फ्रेंड मनकीत सिंह से शादी कर ली है। आप लोगों की दुआएं चाहिए।