इस शो में भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपने हसबैंड विक्रांत के साथ पार्टीसिपेट किया था। वहीं आज यानि 5 जून को मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर इस शो को लेकर एक वीडियो अपलोड किया है। मोनालिसा (Monalisa) ने डांसिंग ड्रेस में बेहतरीन अदाओं के साथ ये वीडियो पोस्ट किया है।  

एंटरटेनमेंट डेस्क, Smart Jodi :  टीवी पर रियलिटी शोज का अलग ही क्रेज है। इनके दर्शक लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसमें रियल कपल को देखना लोग बेहद पसंद करते हैं। टीवी पर कुछ समय से रियलिटी शो स्मार्ट जोड़ी (Smart Jodi) ने धूम मचा रखी है। इसमें मोनालिसा - विक्रांत सिहत कई जोड़ियां शो का हिस्सा बनी हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इंस्टाग्राम पर पर अपलोड किया वीडियो

 इस शो में भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपने हसबैंड विक्रांत के साथ पार्टीसिपेट किया था। वहीं आज यानि 5 जून को मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर इस शो को लेकर एक वीडियो अपलोड किया है। मोनालिसा (Monalisa) ने डांसिंग ड्रेस में बेहतरीन अदाओं के साथ ये वीडियो पोस्ट किया है। 

स्मार्ट जोड़ी ग्रेंड फिनाले की तैयारी
स्मार्ट जोड़ी ग्रेंड फिनाले के कैप्शन के साथ ये वीडियो क्लिप शेयर की है। इसमें वे व्हाइट ड्रेस में डांसिंग क्वीन की तरह नज़र आ रही हैं। वे मेकअप रूम में अपना आई मेकअप कराती हुईं दिख रही हैं। उन्होंने जबरदस्त हेयर स्टाइल किया हुआ है।

View post on Instagram


एक्ट्रेस ने दिखाई ग्रेंड फिनाले की एक झलक
इस वीडियो पर लगातार व्यूज बढ़ते जा रहे हैं। इसे अब तक हजारों व्यूज मिल चुके हैं। यूजर्स ने इस पर जमकर कॉमेन्ट भी किए हैं। मोनालिसा के चाहने वाले तो फिनाले नाइट में उनके डांस परफॉरमेंस का इंतजार कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने इसकी एक झलक दिखा दी है।

मोनालिसा और विक्रांतका खत्म हो चुका है सफर 
बता दें कि मोनालिसा और विक्रांत का सफर इस शो में पहले ही खत्म हो चुका है । इससे पहले स्मार्ट जोड़ी से बाहर निकलने के बाद मोनालिसा (Monalisa) ने इमोशनल पोस्ट किया था। इस जोड़ी के बाहर होने से मोनालिसा और विक्रांत (Vikrant) के चाहने वालों बहुत दुख हुआ था। हालांकि इस जोड़ी को अपनी जीत का पूरा भरोसा था। लेकिन उन्हें बीच में ही शो से जाना पड़ा । बहरहाल ये जोड़ी फिनाले में धूम मचाने के लिए तैयार है। 

और पढ़ें...

Samrat Prithviraj Day 2 Collection: KGF Chapter 2 के आसपास भी नहीं अक्षय कुमार की फिल्म, जानिए कितनी रही कमाई?

कोई 1 तो किसी ने चार्ज किए 4 करोड़....जानें 'Ashram Chapter 3' में किस किरदार ने ली कितनी फीस

Sidhu Moose Wala की हत्या पर सारा अली खान का ऐसा रिएक्शन देख भड़के लोग, बोले- बेवकूफ को पता भी है वह कौन था?

KK की मौत के बाद विवादित बयान देना पड़ा सिंगर को भारी, लोगों ने ऐसा सबक सिखाया कि अब माफ़ी मांगते फिर रहे