बिजनेसमैन आनद आहूजा के साथ शादी करने के बाद अब सोनम कपूर देश छोड़ने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स की मानें, तो उन्होंने मुंबई में अपना फ्लैट बेचने की तैयारी कर ली है और लंदन में बसने का फैसला लिया है। 

मुंबई: बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिस्ट एक्ट्रेस कही जाने वाली सोनम कपूर इंडिया छोड़ने की तैयारी में हैं। उन्होंने अपने पति के साथ लंदन में बसने का फैसला लिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोनम ने मुंबई स्थित अपना घर बेचने की तैयारी में हैं। वो अब लंदन में बसने वाली हैं। इसके लिए वो नॉटिंग हिल में प्रॉपर्टी देख रही हैं। 

दरअसल, आनंद आहूजा से 2018 में शादी करने के बाद कभी वो खुद अपने पति के पास लंदन जाती हैं या फिर आनंद इंडिया आते हैं। इस कारन पिछले दो सालों से दोनों का ज्यादातर वक्त ट्रैवल करने में ही बीत रहा है। इस प्रॉब्लम को सोल्व करने के लिए अब सोनम ने लंदन में शिफ्ट होने का फैसला किया है। 

हालांकि, अभी सोनम की तरफ से इस खबर पर कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है। कयास तो ये भी लगाए जा रहे हैं कि अगर सोनम लंदन शिफ्ट करेंगी तो साथ ही साथ बॉलीवुड को भी अलविदा कर देंगी।