कोरोना वायरस का कहर कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है, लेकिन लोगों के हौसले अभी भी बुलंद हैं। जहां एक और कोरोना वॉरियर्स अपनी भूमिका मजबूती से अदा कर रहे हैं, तो वहीं बॉलीवुड स्टार्स भी लोगों की मदद के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। 

मुंबई. कोरोना वायरस का कहर कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है, लेकिन लोगों के हौसले अभी भी बुलंद हैं। जहां एक और कोरोना वॉरियर्स अपनी भूमिका मजबूती से अदा कर रहे हैं, तो वहीं बॉलीवुड स्टार्स भी लोगों की मदद के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में एक्टर सोनू सूद प्रवासी मजदूरों की लगातार घर में भेजने में मदद कर रहे हैं। वो लोगों को यूपी बिहार उनके घर बस से भेज रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पैदल ही घर की ओर बढ़ रहे मजदूर 

कई मजदूर पैदल ही घर को बढ़ रहे हैं। ऐसे में सोनू सूद ने कई लोगों को उनके घर तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। एक बार फिर सोनू ने सोशल मीड‍िया प्लेटफॉर्म ट्व‍िटर के जर‍िए घर जाने वाले बेबस लोगों से संपर्क किया और उनकी मदद करने के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। 

Scroll to load tweet…

दरअसल, मूल रूप से बिहार के रहने वाले एक व्यक्त‍ि ने ट्वीट कर बताया कि वो लोग पास के लिए पुलिस चौकी के कई चक्कर लगा चुके हैं। अभी वो धारावी में रहते हैं, लेकिन मदद के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। उस व्यक्त‍ि के ट्वीट पर सोनू ने उसे अपना डिटेल भेजने के लिए कहा है। सोनू ने लिखा, 'भाई चक्कर लगाना बंद करो और रिलैक्स करो, दो दिन में बिहार में अपने घर का पानी पियोगे, डिटेल्स भेजो।'

वहीं, दूसरे एक और व्यक्त‍ि ने ट्वीट कर सोनू से मदद मांगी। उसने लिखा, 'सर प्लीज ईस्ट यूपी में कहीं भी भेज दो सर, वहां से पैदल जाएंगे अपने गांव सर।' इस पर सोनू ने अपना बड़ा दिल दिखाया और सोनू ने लिखा, 'पैदल क्यों जाओगे दोस्त? नंबर भेजो।'

Scroll to load tweet…

रोजाना हजारों लोगों को एक्टर ने खिलाया खाना 

सोनू ने इससे पहले भी बिहार के कई मजदूरों को उनके घर पहुंचाए। ट्विटर के माध्यम से भी जो लोग उनसे संपर्क कर रहे हैं, सोनू हर किसी की मदद कर रहे हैं। उन्होंने मुंबई के जुहू स्थ‍ित होटल के दरवाजे भी मेड‍िकल वर्कर्स के लिए खोले। इसके पहले जब देश में लॉकडाउन लगा तो उन्होंने अपने पिता शक्ति सागर सूद के नाम पर एक स्कीम लॉन्च की थी जिसके तहत वो रोजाना 45 हजार लोगों को हर रोज खाना खिला रहे थे।