सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत को अब 6 महीने से भी ज्यादा वक्त बीत चुका है, लेकिन उनके पिता बेटे की याद को अब भी नहीं भुला पाए हैं। बेटे को याद कर सुशांत के पिता केके सिंह कई बार इमोशनल हो जाते हैं, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ जाती है। हाल ही में हार्ट प्रॉब्लम के चलते अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद सुशांत के पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ जाने की वजह से आनन-फानन में उनका ऑपरेशन किया गया। अस्पताल के निदेशक डा. पांडे ने बताया कि उनकी हालत में पहले से सुधार है। 

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत को अब 6 महीने से भी ज्यादा वक्त बीत चुका है, लेकिन उनके पिता बेटे की याद को अब भी नहीं भुला पाए हैं। बेटे को याद कर सुशांत के पिता केके सिंह कई बार इमोशनल हो जाते हैं, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ जाती है। हाल ही में हार्ट प्रॉब्लम के चलते अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद सुशांत के पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल से उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उनके साथ उनकी बेटियां प्रियंका और मीतू भी नजर आ रही हैं। बता दें कि सुशांत के पिता को फरीदाबाद के एशियन अस्पताल में भर्ती है। सोमवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ जाने की वजह से आनन-फानन में उनका ऑपरेशन किया गया। अस्पताल के निदेशक डा. पांडे ने बताया कि उनकी हालत में पहले से सुधार है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


सामने आई फोटो सौम्य दीप्त नाम के सोशल मीडिया हैंडल से शेयर की गई थी। फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है- सुशांत के पिता पटना में दर्ज एफआईआर के मुख्य शिकायतकर्ता हैं, जिस दस्तावेज के आधार पर सीबीआई जांच कर रही है। अब वे हार्ट प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। तनाव बढ़ रहा है। सीबीआई को अब सुशांत मामले में जल्द निष्कर्ष निकालना चाहिए।