सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस की गुत्थी सुलझाते हुए सीबीआई को चार महीने का समय बीत गया है, लेकिन अब भी ये गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। आए दिन नए-नए दावे सामने आ रहे हैं। अब भाजपा सांसद नारायण राणे ने कहा कि 'सुशांत ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उनका मर्डर हुआ था।

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस की गुत्थी सुलझाते हुए सीबीआई को चार महीने का समय बीत गया है, लेकिन अब भी ये गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। आए दिन नए-नए दावे सामने आ रहे हैं। अब भाजपा सांसद नारायण राणे ने कहा कि 'सुशांत ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उनका मर्डर हुआ था। उस वक्त सुशांत के घर में एक मंत्री भी मौजूद था। एक्टर का केस ओपन होगा तो महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का एक मंत्री जेल जा सकता है।' राणे ने कहा कि 'उनके पास सबूत हैं, और वो इसे सिर्फ CBI को देंगे।' इंटरव्यू में राणे ने किया दावा...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राणे ने एक इंटरव्यू में कहा कि 'घटना वाली रात कुछ लोग सुशांत के घर गए थे, उन्होंने सुशांत से दिशा के मर्डर के बारे में पूछा। इसके बाद उन लोगों का झगड़ा हुआ। उस झगड़े में ही सुशांत का मर्डर हुआ है।'

राणे के बेटे ने भी महाराष्ट्र सरकार पर लगाए ये आरोप 

राणे से पहले उनके बेटे और भाजपा विधायक नितेश ने भी महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस पर निशावा साधा था। नितेश ने कहा था कि 'ये डरे हुए आदमी हैं, सुशांत-दिशा को न्याय मिलेगा। जस्टिस उनके और आपके हिसाब से नहीं होता। सच सामने आएगा, सच छिप नहीं सकता। जब तक सीएम हैं, तब तक ही छिपा सकते हैं। CBI को जो कुछ करना है वो अच्छी तरह से कर रहे हैं। अमित शाह जी पर भरोसा रखना होगा। सामने भले कुछ अभी नहीं आ रहा है, लेकिन जांच सही तरह से हो रही है, इसलिए ही हम शांत है।'

4 महीने पहले पंखे से लटका मिला था सुशांत का शव 

सुशांत के बांद्रा स्थित फ्लैट में उनका शव पंखे से लटका मिला था। इसके बाद इस मामले में मुंबई पुलिस, बिहार पुलिस, NCB,CBI और ED ने जांच शुरू की। CBI ने इस मामले में कई लोगों से पूछताछ की है। नारायण राणे के दावे के बाद हो सकता है कि CBI उन्हें भी पूछताछ के लिए बुलाए।