28 साल के रोहमन शॉल नोएडा के रहने वाले हैं और पेशे से फ्रीलांस मॉडल हैं। नोएड से मुंबई वे मॉडलिंग की दुनिया में करियर बनाने आए थे। अब तक वे सब्यसाची समेत कई फैशन डिजाइनर्स के शो कर चुके हैं। 

मुंबई। सुष्मिता सेन लंबे समय से 15 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं। हाल ही में सुष्मिता ब्वॉयफ्रेंड के साथ शॉपिंग पर निकलीं। इस दौरान सुष्मिता के एक कंधे पर बैग और दूसरे में फाइल थी, जबकि उनके ब्वॉयफ्रेंड के दोनों हाथों में झोले दिखे। रोहमन शॉल को इस हाल में देख सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं। श्रेया नाम की एक शख्स ने पूछा- ये तो सुष्मिता का असिस्टेंट लग रहा है। वहीं चौधरी प्रसाद नाम के एक शख्स ने कहा- इसे नौकर बना लिया क्या? 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

अभी तक नहीं की शादी : 
43 साल की सुष्मिता सेन ने अभी तक शादी नहीं है। कई फिल्मों में काम करने वाली सुष्मिता एक्टिंग में खास नाम नहीं कमा पाईं। बता दें कि सुष्मिता ने दो बेटियां गोद ली है। 2000 में उन्होंने पहली लड़की को गोद लिया था, जिसका नाम उन्होंने रिनी रखा। वहीं, जनवरी 2010 में उन्होंने एक और लड़की को गोद लिया, जिसका नाम उन्होंने अलीशा रखा।

कौन हैं रोहमन शॉल : 
28 साल के रोहमन शॉल नोएडा के रहने वाले हैं और पेशे से फ्रीलांस मॉडल हैं। नोएड से मुंबई वे मॉडलिंग की दुनिया में करियर बनाने आए थे। अब तक वे सब्यसाची समेत कई फैशन डिजाइनर्स के शो कर चुके हैं। बताया जाता है सुष्मिता से रोहमन की मुलाकात एक फैशन शो के दौरान ही हुई थी। तभी से वे एक-दूसरे के साथ हैं। रोहमन की हॉबी में स्केचिंग करना, गाने गाना शामिल है। वे घूमने के शौक़ीन भी हैं और पेरिस उनकी फेवरेट डेस्टिनेशन है।

View post on Instagram

सुष्मिता ने इन फिल्मों में किया काम : 
सुष्मिता सेन ने 1996 में आई फिल्म 'दस्तक' से बॉलीवुड में कदम रखा। 2004 में आई उनकी फिल्म 'मैं हूं ना' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। उन्होंने 'आंखे', 'मैं ऐसा ही हूं', 'मैंने प्यार क्यों किया', 'आगाज', 'नायक', 'सिर्फ तुम', 'समय', 'वास्तु शास्त्र', 'बेवफा', 'अलग', 'चिंगारी', 'क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता', 'तुमको ना भूल पाएंगे' जैसी फिल्मों में काम किया।