लड़की को रंगदारी के मामले में स्थानीय कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। इससे पहले एसआईटी टीम ने आज (25-09-2019) की सुबह लड़की को गिरफ्तार किया था।

मुंबई. भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्म्यानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली छात्रा को पुलिस ने जबरन पैसे मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। छात्रा को उसके घर से पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। दरअसल, छात्रा ने जिस नेता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है उन्होंने ही छात्रा पर जबरन वसूली का मामला दर्ज कराया है, जिसके बाद पीड़िता की गिरफ्तारी की गई है। अब हाल ही में इस मामले पर बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपना गुस्सा जताते हुए ट्वीट किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक्ट्रेस ने लिखी पोस्ट

स्वरा भास्कर ने गिरफ्तारी पर गुस्सा जताते हुए लिखा, 'बेटी इन्हीं से बचाओ!!! शरम है!!!' इसके बाद एक्ट्रेस के ट्वीट पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कोई इनके पक्ष में हैं तो कोई उनकी बेबाकी पर ट्रोल कर रहा है। इसके साथ ही ऋचा चड्डा ने भी ट्विटर पर एक पोस्ट लिखी, 'ये क्या हो रहा है।' इनके ट्वीट पर भी यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं। 

Scroll to load tweet…

14 दिन की न्यायिक हिरासत में लड़की 

लड़की को रंगदारी के मामले में स्थानीय कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। इससे पहले एसआईटी टीम ने आज (25-09-2019) की सुबह लड़की को गिरफ्तार किया था। लड़की पर चिन्मयानंद से उगाही करने का आरोप है। इस मामले को लेकर एक वीडियो भी सामने आया था, जिसके बाद लड़की और उसके तीन साथियों पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। इससे पहले स्वामी चिन्मयानंद से 5 करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में मंगलवार को SIT ने पीड़िता के दोस्त विक्रम और सचिन को रिमांड पर लिया था। 

Scroll to load tweet…