अजय देवगन की पीरियड ड्रामा फिल्म तान्हाजी 100 करोड़ क्लब में शामिल होने से बस कुछ ही कदम दूर है। ट्रेड पंडितों का अनुमान है कि बुधवार यानी छठे दिन फिल्म का कलेक्शन 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगा।

मुंबई। अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कमाई कर रही है। वहीं दीपिका पादुकोण की 'छपाक' की कमाई तान्हाजी की तुलना में बेहद कम है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक रिलीज के पांचवे दिन यानी मंगलवार को तान्हाजी ने जहां 15.28 करोड़ रुपए कमाए वहीं छपाक का कलेक्शन महज 2.25 करोड़ के आसपास रहा। 

रिलीज के पांचवे दिन जहां तान्हाजी ने 90.96 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है, वहीं छपाक इतने ही दिनों में महज 23 करोड़ ही कमा सकी है। बता दें कि छपाक का बजट जहां 40 करोड़ के आसपास है, वहीं तान्हाजी 120 करोड़ के बजट में बनी है। 

Scroll to load tweet…

तान्हाजी 100 करोड़ क्लब में शामिल होने से चंद कदम दूर : 
अजय देवगन की पीरियड ड्रामा फिल्म तान्हाजी 100 करोड़ क्लब में शामिल होने से बस कुछ ही कदम दूर है। ट्रेड पंडितों का अनुमान है कि बुधवार यानी छठे दिन फिल्म का कलेक्शन 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगा।

2020 की पहली 100 करोड़ी फिल्म बनेगी तान्हाजी : 
बुधवार का कलेक्शन सामने आते ही तान्हाजी इस साल की पहली 100 करोड़ी फिल्म बन जाएगी। वीकडेज में भी फिल्म की कमाई डबल डिजिट में होना वाकई अच्छे संकेत हैं। चूंकि इस वीकेंड कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है, ऐसे में तान्हाजी के कलेक्शन में और भी बढ़त देखने को मिल सकती है। 

अब तक ऐसा रहा दोनों फिल्मों का कलेक्शन :

दिनतान्हाजी/छपाक (कलेक्शन रुपए में)
पहला15.10 करोड़/4.77 करोड़
दूसरा20.57 करोड़/6.90 करोड़
तीसरा26.08 करोड़/7.35 करोड़
चौथा13.75 करोड़/2.35 करोड़
पांचवा15.28 करोड़/2.25 करोड़ (अनुमानित)
कुल 90.96/23.62 करोड़