एक्ट्रेस दिशा पाटनी के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच टाइगर एक बार फिर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। कहा जा रहा है कि दिशा के बाद टाइगर की जिंदगी में किसी और की एंट्री हो गई है। जानिए कौन है वो...

एंटरटेनमेंट डेस्क. बीते 6 साल से एक्ट्रेस दिशा पाटनी को डेट कर रहे बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपने ब्रेकअप को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच टाइगर का नाम एक्ट्रेस आकांक्षा शर्मा से जुड़ा है। रिपोर्ट्स की मानें तो टाइगर और आकांक्षा कई म्यूजिक वीडियो में पहले ही साथ काम कर चुके हैं। हालांकि, इस बारे में जब टाइगर से सवाल किए गए तो उन्होंने कहा कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मार्च 2020 में हुई थी टाइगर-आकांक्षा की मुलाकात
बता दें कि टाइगर श्रॉफ से आकांक्षा शर्मा की मुलाकात 2020 की शुरुआत में म्यूजिक वीडियो 'आई एम अ डिस्को डांसर 2.0' के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों म्यूजिक वीडियो 'कैसेनोवा' में भी साथ नजर आए थे। बात करें आकांक्षा शर्मा की तो उन्होंने मॉडल के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 2020 में उन्होंने साउथ की फिल्म 'त्रिविक्रम' से एक्टिंग डेब्यू किया। इसके अलावा वे महेश बाबू और वरुण धवन जैसे कलाकारों के साथ कई विज्ञापनों में भी नजर आ चुकी हैं।

View post on Instagram

दिशा के सवाल पर चुप रहे टाइगर
वहीं दिशा के सवाल पर टाइगर ने एक बार फिर चुप्पी साध ली। दोनों के बारे में रिपोर्ट्स में कहा गया कि दोनों बीतें काफी वक्त से साथ थे। ऐसे में दिशा अब टाइगर से शादी करना चाहती थीं पर टाइगर शादी के लिए तैयार नहीं हुए। वे अभी करियर पर फोकस करना चाहते हैं और इसी वजह से दोनों अलग हो गए। बहरहाल, हाल ही में रिलीज हुई 'एक विलेन रिटर्न्स' के लिए टाइगर ने दिशा को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी थी।

हमेशा बताया एक दूसरे को बेस्ट फ्रेंड
बता दें कि टाइगर और दिशा ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया। दोनों ने भले ही कभी अपने रिश्ते के बारे में ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया पर दोनों अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते थे। दोनों से जब भी पूछा जाता वे एक-दूसरे को अपना बेस्ट फ्रेंड ही बताते थे। हालांकि, दिशा कई बार टाइगर के फैमिली वैकेशन पर भी उनके साथ नजर आईं थीं।

और पढ़ें...

पहले जितना हंसाएगी बाद में उतना ही रुलाएगी अक्षय की 'रक्षा बंधन' 

'लाल सिंह चड्ढा' और 'रंक्षा बंधन' से पहले इस साल इन 8 फिल्मों का भी किया गया विरोध, एक ने कमाए 340 करोड़ रुपए

Laal Singh Chaddha Review : आमिर खान ने बाबरी मस्ज़िद, सिख हिंसा को किया शामिल, 'भाग,लाल, भाग' का दिखा जज़्बा