'शोले' में 'कालिया' के रोल से पहचान बनाने वाले एक्टर वीजू खोटे ने सोमवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। 77 साल के वीजू ने अंतिम सांस मुंबई में अपने घर पर ली।

मुंबई. 'शोले' में 'कालिया' के रोल से पहचान बनाने वाले एक्टर वीजू खोटे ने सोमवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। 77 साल के वीजू ने अंतिम सांस मुंबई में अपने घर पर ली। 'शोले', 'कयामत से कयामत तक', 'अंदाज अपना अपना', 'चाइना गेट', 'गरम मसाला' और 'गोलमाल 3' जैसी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर के निधन की खबर सुनने के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर है। वीजू के निधन पर ऋषि कपूर, अजय देवगन, अनूप जलोटा, अशोक पंडित और सतीश शाह समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शोक व्यक्त किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऋषि कपूर ने लिखी ये बात

ऋषि कपूर ने वीजू ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए लिखा, 'आप बहुत बड़े थे। जब मैं छोटा था तो हम बहन शोभा खोटे के साथ बाइक पर घूमने जाया करते थे। आप जुनूनी और अमेरिकी फिल्मों के अच्छे जानकार। हमें आपकी बहुत याद आएगी।' 

Scroll to load tweet…

अजय देवगन ने लिखी ऐसी पोस्ट

अजय देवगन ने अपने पर्सनल ट्विटर अकाउंट पर भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा, 'वीजू खोटे जैसे एक्टर्स अपने आप में ही एक इंस्टिट्यूशन होते हैं। उन्हें और उनके काम को हमेशा याद किया जाएगा। मुझे उनके साथ कई फिल्मों में काम करने का मौका मिला था। आपकी आत्मा को शांति मिले सर। आपके परिवार के लिए मेरी संवेदनाएं।'

Scroll to load tweet…

सुनील शेट्टी ने लिखी पोस्ट 

सूनील शेट्टी ने वीजू को याद किया और लिखा, 'हमें आपकी बहुत याद आएगी। आपकी आत्मा को शांति मिले।'

Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…