जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या के बाद अमूल ने डूडल बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। अमूल ने लिखा Abe ke liye Alvida..। लिंक्डइन पर किए गए इस पोस्ट में अमूल ने लिखा, 'जापान के प्रधानमंत्री और भारत के दोस्त को श्रद्धांजलि'

बिजनेस डेस्कः "आबे के लिए अलविदा, सायोनारा शिंजो सेन (1954-2022).." कुछ इस अंदाज में अमूल ने डूडल बनाकर जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) की श्रद्धांजलि दी है। अपने सोशल मीडिया साइट पर अमूल ने एक तस्वीर के माध्यम से यह श्रद्धांजलि अर्पित की है। जानकारी दें कि शुक्रवार को पूर्व पीएम ने गोली लगने के बाद हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली थी। उनके निधन के बाद पूरी दुनिया में शोक की लहर है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अमूल पहले भी देता आया है श्रद्धांजलि
जाकारी दें कि अमूल पहले भी इसी तरह अपने अंदाज में श्रद्धांजलि देता आया है। इससे पहले केके के निधन पर भी अमूल ने डूडल बनाकर श्रद्धांजलि दी थी। उससे पहले स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर भी अमूल ने इसी तरह से डूडल बनाकर श्रद्धांजलि दिया था। 

गोली लगने के 6 घंटे बाद हुई मौत
जानकारी दें कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर शुक्रवार सुबह नारा में जानलेवा हमला हुआ था। 6 घंटे बाद शिंजो आबे की अस्पताल में मौत हो गई थी। दरअसल उन पर उस वक्त हमला किया गया, जब वो एक चुनावी सभी को संबोधित कर रहे थे। हमलावर ने उन पर पीछे से दो गोलियां मारी। गोली लगते ही आबे वहीं गिर पड़े थे। 

गोली चलाने वाला हुआ गिरफ्तार
शिंजो आबे पर हमला करने वाले 42 साल के शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से बंदूक बरामद की गई। अबी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि उसने हमला क्यों किया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक, गोली चलने की आवाज सुनाई दी और अचानक आबे के शरीर से खून बहने लगा। 

जापान में रविवार को होने हैं चुनाव 
बता दें कि जापान में रविवार को उच्च सदन के चुनाव होने हैं। शिंजो आबे इसी के संबंध में प्रचार कर रहे थे। नारा शहर में एक सभा आयोजित की गई थी, जिसमें 100 से ज्यादा लोग शामिल थे। आबे जब भाषण दे रहे थे तभी पीछे से आए एक शख्स ने उन पर गोली चला दी। हमले से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें गोली चलने के बाद धुंआ निकलता दिख रहा है।

यह भी पढ़ें- शिंजो आबे पर हुए हमले पर विश्व नेताओं ने जताया दुख, नरेंद्र मोदी ने कहा- दोस्त पर अटैक से व्यथित हूं