राजधानी दिल्ली में  24 अप्रैल 2022 दिन रविवार को पेट्रोल (Petrol) 105.41 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, डीजल के रेट  (Diesel) 96.67 रुपये प्रति लीटर हैं। मुंबई में पेट्रोल 120.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 104.77 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है।  

बिजनेस डेस्क, Diesel- Petrol Prices Today 24 April 2022 : सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने आज यानि 24 अप्रैल 2022 को पेट्रोल- डीजल के रेट जारी करए हैं। कंपनियों ने ग्राहकों को राहत देना जारी रखा है। ये लगातार 18 वां दिन है जब कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे पहले देश में 6 अप्रैल को आखिरी दामों में इजाफा किया गया था, उस समय पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम 80 पैसे बढाए गए थे। इसके बाद से पेट्रोल-डीजल के रेट स्थिर रखे गए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

देश की राजधानी में दिल्ली और मुंबई में रेट
राजधानी दिल्ली में 24 अप्रैल 2022 दिन रविवार को पेट्रोल (Petrol) 105.41 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, डीजल के रेट (Diesel) 96.67 रुपये प्रति लीटर हैं। मुंबई में पेट्रोल 120.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 104.77 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है।

Petrol-Diesel Price : 4 महानगरों में स्थिर पेट्रोल-डीजल का भाव

शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 105.41 96.67
चेन्नई 10.85 100.94
कोलकाता 115.12 99.83
मुंबई 120.51 104.77

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दामों पर निगाह डालें तो राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के रेट सबसेकम हैं। इसकेबाद चैन्नई, फिर कोलकाता और चार महानगरों में मुंबई में ईंधन के दाम सबसे ज्यादा हैं। बता दें कि देश की विभिन्न राज्य सरकारें पेट्रोल- डीजल पर अलग-अलग टैक्स लगाती हैं, जिससे ईंधन की कीमतें बढ़ जाती हैं। 

पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता पेट्रोल
 राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में पेट्रोल के रेट सबसे ज्यादा हैं। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 123.16 रुपये प्रति लीटर वहीं डीजल 105.55 रुपये प्रति लीटर कीदर से बिक रहा है। पोर्ट ब्लेयर में ईंधन के रेट सबसेकम हैं, यहां पेट्रोल का रेट 91.45 रुपये प्रति लीटर वहीं डीजल का भावट 85.83 रुपये प्रति लीटर है। मध्यप्रदेश के सीमावर्ती बालाघाट जिले में पेट्रोल के दाम 120.38 रुपये, डीजल के रेट 103.23 रुपये प्रति लीटर हैं। 

देखें आपके शहर में क्या हैं रेट 
एक SMS ( मैसेज) के जरिए आप अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट पता कर सकते हैं। इंडियन ऑयल (IOCL) कंपनी के ताजा भाव जानने के लिए आपको RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर सैंड करना होगा।