गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर सुबह 8 बजे से वोटिंग जारी है। सत्ता किस पार्टी की होगी ये तो रिजल्ट जारी होने के बाद ही पता चलेगा। लेकिन मार्केट पर इन चुनाव नतीजों का सीधा असर पड़ सकता है। 

मुंबई. गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर सुबह 8 बजे से वोटिंग जारी है। सत्ता किस पार्टी की होगी ये तो रिजल्ट जारी होने के बाद ही पता चलेगा। लेकिन मार्केट पर इन चुनाव नतीजों का सीधा असर पड़ सकता है। मार्केट सुबह 9.15 बजे खुला है। ऐसे में नतीजों के शुरआती रूझानों के बीच बाजार में रुपया मजबूती के साथ खुला है। हालांकि, मार्केट एक्सपर्ट्स इसे सपाट शुरुआत मान रहे हैं। कल के मुकाबले आज रुपया 82.47 डॉलर के मुकाबले 82.27 डॉलर पर खुला है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रिजर्व बैंक की पॉलिसी का असर
इसके साथ ही रिजर्व बैंक के फैसलों का असर भी शेयर बाजार पर साफ देखने को मिला है। हाल ही में RBI ने पॉलिसी से जुड़े फैसले लिए हैं। इसमें RBI ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों का घटाया है, जिसका सीधा असर बाजार के सेंटिमेंट पर पड़ा है।

बुधवार को इतने पॉइंट पर हुआ बंद
इससे पहले बुधवार को रिजर्व बैंक 215.68 अंको की गिरावट के साथ बंद हुआ है। ये करीबन 0.34% गिरावट दर्ज की गई है। सेसेंक्स 62,410.68 पर बंद हुआ। पिछले 4 सेशन से सेंसक्स मे लगातार गिरावट है। इसके अलावा NIFTY 82.25 पर बंद हुआ है। यह 0.44% की गिरावट है। NIFTY 18,560.50 अंक पर बंद हुआ है।