बिना नॉमिनी के खोले गए खातों में बैंकों में 78,000 करोड़ रुपए रखे हुए, जिसके कोई क्लेम नहीं कर रहा है। इसे लेकर RBI ने एक स्पेशल अभियान चलाया था। लेकिन इसका कोई खास फायदा नहीं हुआ। ऐसे में अब खाता खोलने से जुड़े नियमों में बदलाव किए जा सकते हैं।

बिजनेस डेस्क. अब बैंक खाते में चार नॉमिनी बनाए जा सकेंगे। यह फैसला बीते शुक्रवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में में लिया गया है। हालांकि, अब तक इस नियम को लागू नहीं किया गया है। अब इस विषय में संसद में बिल पेश होने के बाद इसके बारे में ज्यादा जानकारी मिल सकेगी। पहले बिना नॉमिनी के खाता खुलवाया जा सकता था। लेकिन RBI ने खाता खुलवाते समय ही नॉमिनी नाम भरने को अनिवार्य किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बिना नॉमिनी वाले खातों में करोड़ों रुपए

बिना नॉमिनी के खोले गए खातों में बैंकों में 78,000 करोड़ रुपए रखे हुए, जिसके कोई क्लेम नहीं कर रहा है। इसे लेकर RBI ने एक स्पेशल अभियान चलाया था। लेकिन इसका कोई खास फायदा नहीं हुआ। ऐसे में अब खाता खोलने से जुड़े नियमों में बदलाव किए जा सकते हैं।

फिलहाल ये है नियम

फिलहाल बैंक खाता खुलवाते समय एक नॉमिनी का नाम दर्ज करना ऑप्शनल हो सकता है। इस नियम से खाताधारक की मौत के बाद उनके नॉमिनी को पैसा मुहैया दर्ज करवाना है। फिलहाल सिर्फ एक ही व्यक्ति का नाम आप नॉमिनी के लिए डाल सकती है।

नए नियम से होगा फायदा

वैसे तो एक नॉमिनी से फायदा हो सकता है। लेकिन कई बार हालात विपरीत हो सकते हैं। मसलन, पति ने पत्नी को या पत्नी ने पति ने सिर्फ अपने पति को नॉमिनी बनाया है, तो किसी भी दुर्घटना में दोनों की मौत हो जाने की स्थिति में कोई क्लेम करने वाला नहीं रहेगा। ऐसे में उन पैसों का कोई वारिस नहीं होगा। लेकिन एक से ज्यादा नॉमिनी होंगे तो ऐसा नहीं होगा।

दो तरह का होता नॉमिनेशन

क्रमिक नामांकन - इसमें पहले नंबर, दूसरे नंबर तरह से नॉमिनेशन दिए जाते हैं। जिसमें दावे का पहले हक क्रमानुसार रहता है। अगर पहले व्यक्ति दावा नहीं करता तो, दूसरे नंबर के व्यक्ति को मौका मिलता है।

मल्टीपल नॉमिनेशन - इसमें जितने लोगों को नॉमिनी बनाया जाता है, उसमें सभी को बराबर हिस्सा मिलता है। इसमें कोई भी नॉमिनी आकर अपने दावे की रकम हासिल कर सकता है।

यह भी पढ़ें…

माइक्रोसॉफ्ट से लेकर इंटेल तक... टेक कंपनियों से निकाले गए 124517 Employees

शेयर बाजार में उछाल : 4 फैक्टर्स मार्केट पर डालेंगे असर, इन शेयरों पर रखें नजर