सोने के रेट में मंगलवार को लगातार चौथे दिन भी गिरावट देखी गई। 30 मई, 2023 को बुलियन मार्केट में सोना 60 हजार रुपए के नीचे कारोबार कर रहा है। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रहे गोल्ड के रेट।

Gold Rate Today 30th may 2023 : सोने के रेट में मंगलवार को लगातार चौथे दिन भी गिरावट देखी गई। 30 मई, 2023 को बुलियन मार्केट में सोना 60 हजार रुपए के नीचे कारोबार कर रहा है। 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने का भाव 31 रुपए की गिरावट के साथ 59,981 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। सोमवार को सोना 60,012 रुपए पर था। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रहे गोल्ड के रेट।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

10 प्रमुख शहरों में क्या रहे Gold के Rate

कानपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 60,300 रुपए प्रति 10 ग्राम

अमृतसर 24 कैरेट सोने का दाम - 60,650 रुपए प्रति 10 ग्राम

चंडीगढ़ 24 कैरेट सोने का दाम - 60,970 रुपए प्रति 10 ग्राम

गुरुग्राम 24 कैरेट सोने का दाम - 59,480 रुपए प्रति 10 ग्राम

लुधियाना 24 कैरेट सोने का दाम - 59,480 रुपए प्रति 10 ग्राम

जयपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 60,970 रुपए प्रति 10 ग्राम

लखनऊ 24 कैरेट सोने का दाम - 60,840 रुपए प्रति 10 ग्राम

मेरठ 24 कैरेट सोने का दाम - 59,480 रुपए प्रति 10 ग्राम

नई दिल्ली 24 कैरेट सोने का दाम - 62,160 रुपए प्रति 10 ग्राम

देहरादून 24 कैरेट गोल्ड का दाम - 60,430 रुपए प्रति 10 ग्राम

2 महीने के निचले स्तर पर आया सोना

सोने की कीमतें 2 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई हैं। MCX पर मंगलवार को सोने की कीमतें 59,401 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुली थी और एक समय यह 59,395 रुपए प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर तक पहुंच गई थी। दरअसल, सोने में गिरावट की एक वजह अमेरिका में कर्ज की सीमा बढ़ाने को लेकर जल्द ही बिल आने की खबरे हैं। इसके अलावा सोने में गिरावट की एक वजह अमेरिकी फेड अधिकारियों द्वारा महंगाई पर काबू पाने के लिए और ज्यादा कठोर कदम उठाए जाने की खबरें भी हैं।

64 हजार तक जा सकता है Gold

एक्सपर्ट्स की मानें तो 2023 के आखिर तक सोने के दाम में तेजी लौट सकती है। इस साल के अंत तक सोना 64 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर को छू सकता है। माना जा रहा है कि भारत में शादियों का सीजन होने की वजह से स्वर्ण आभूषणों की मांग बढ़ेगी।

शहरों में अलग-अलग क्यों होते हैं Gold के भाव

सोने के दाम हर एक शहर में डिफरेंट होते हैं। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन ( IBJA) की तरफ से जारी भाव में अलग-अलग शुद्धता वाले सोने के रेट की जानकारी होती है। ये कीमतें टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले की होती हैं। इसमें GST शामिल नहीं होता। वहीं, ज्वैलरी खरीदते वक्त Gold के भाव में टैक्स को भी शामिल किया जाता है, जिसके चलते कीमतें बढ़ जाती हैं।

नोट : सोने की इन कीमतों पर GST और मेकिंग चार्जेस नहीं लगाए गए हैं। संभव है कि आपके शहर में ये सोना-चांदी इस रेट से 500 से 1500 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा या सस्ता बिक रहा हो।

ये भी देखें : 

Gold Price Today: 60 हजार के नीचे आया सोना, जानें 29 मई 2023 को 10 अलग-अलग शहरों में क्या रहे Gold के रेट