सोने के रेट में सोमवार को भी गिरावट देखने को मिली। 29 मई, 2023 को बुलियन मार्केट में सोना 60 हजार रुपए के भी नीचे आ गया। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रहे सोने के भाव।

Gold Rate Today 29th May 2023: सोने के रेट में सोमवार को भी गिरावट देखने को मिली। 29 मई, 2023 को बुलियन मार्केट में सोना 60 हजार रुपए के भी नीचे आ गया। पिछले शुक्रवार को 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने का भाव 60,142 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो सोमवार को 59,973 रुपए पर पहुंच गया। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रहे सोने के भाव।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

10 प्रमुख शहरों में क्या रहे Gold के Rate

कानपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 60,060 रुपए प्रति 10 ग्राम

अमृतसर 24 कैरेट सोने का दाम - 60,650 रुपए प्रति 10 ग्राम

चंडीगढ़ 24 कैरेट सोने का दाम - 62,200 रुपए प्रति 10 ग्राम

गुरुग्राम 24 कैरेट सोने का दाम - 59,480 रुपए प्रति 10 ग्राम

लुधियाना 24 कैरेट सोने का दाम - 59,480 रुपए प्रति 10 ग्राम

जयपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 60,280 रुपए प्रति 10 ग्राम

लखनऊ 24 कैरेट सोने का दाम - 60,420 रुपए प्रति 10 ग्राम

मेरठ 24 कैरेट सोने का दाम - 59,480 रुपए प्रति 10 ग्राम

नई दिल्ली 24 कैरेट सोने का दाम - 60,690 रुपए प्रति 10 ग्राम

देहरादून 24 कैरेट गोल्ड का दाम - 60,020 रुपए प्रति 10 ग्राम

तो क्या इस वजह से 60 हजार के नीचे आया सोना

पिछले कुछ दिनों से सोने के भाव में लगातार गिरावट देखी जा रही है। हालांकि, महीने के आखिरी सोमवार को बुलियन मार्केट में सोने के दाम 60 हजार रुपए से भी नीचे आ गए। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, शेयर बाजार में मजबूती के चलते सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। इसके अलावा सोने में गिरावट की एक वजह अमेरिकी फेड अधिकारियों द्वारा महंगाई को कंट्रोल करने के लिए और ज्यादा सख्त एक्शन लेने की बात करना भी है। महंगाई पर काबू पाने के लिए फेड अगर ज्यादा सख्त रुख अपनाता है तो आने वाले समय में सोने में और नरमी आ सकती है।

साल के अंत तक 64 हजार के स्तर को छू सकता है सोना

विशेषज्ञों की मानें तो 2023 के अंत तक सोने के दाम में तेजी देखने को मिल सकती है। इस साल के आखिर तक सोना 64 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के लेवल को भी छू सकता है। माना जा रहा है कित भारत में शादियों के सीजन की शुरुआत के साथ गोल्ड ज्वैलरी की डिमांड बढ़ेगी।

अलग-अलग क्यों होते हैं Gold के रेट

सोने के दाम हर एक शहर में अलग-अलग होते हैं। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन ( IBJA) की तरफ से जारी कीमतों में अलग-अलग शुद्धता वाले सोने के दाम की जानकारी होती है। ये कीमतें टैक्स और मेकिंग चार्ज जोड़ने से पहले की होती हैं। इसमें GST चार्ज शामिल नहीं किया जाता। वहीं, ज्वैलरी खरीदते वक्त Gold के रेट में टैक्स को भी शामिल किया जाता है, जिसके चलते कीमतें ज्यादा होती हैं।

नोट : सोने की इन कीमतों पर GST और मेकिंग चार्जेस नहीं लगाए गए हैं। संभव है कि आपके शहर में ये सोना-चांदी इस रेट से 500 से 1500 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा या सस्ता बिक रहा हो।

ये भी देखें : 

Gold Price Today: सोने में दूसरे दिन भी गिरावट, जानें 26 मई 2023 को 10 अलग-अलग शहरों में क्या रहे दाम