बीते तीन साल में क्रेडिट कार्ड यूजर्स की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। साथ ही क्रेडिट कार्ड से हुए खर्चे में भी बढ़ोतरी हुई है। RBI के आंकड़ों के मुताबिक, क्रेडिट कार्ड के खर्चे की रकम मार्च 2024 तक 18.31 लाख करोड़ रुपए हो गया है। 

बिजनेस डेस्क. बीते कुछ सालों में लोगों के खर्च काफी बढ़ें हैं। लोगों के आय से ज्यादा उनके खर्चें हो रहे हैं। ऐसे में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर खर्च कर लेते हैं। अगर क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं दे पा रहे है, तो इसे EMI में कन्वर्ट करवा लेते है। ऐसा हम नहीं, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के आंकड़े बता रहे हैं। दरअसल, बीते तीन सालों में क्रेडिट कार्ड से खर्चे में तीन गुना बढ़ोतरी हुई है। यह रकम 18 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बीते तीन सालों में तीन गुना क्रेडिट कार्ड से खर्चा बढ़ा

बीते तीन साल में क्रेडिट कार्ड यूजर्स की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। साथ ही क्रेडिट कार्ड से हुए खर्चे में भी बढ़ोतरी हुई है। RBI के आंकड़ों के मुताबिक, क्रेडिट कार्ड के खर्चे की रकम मार्च 2024 तक 18.31 लाख करोड़ रुपए हो गया है। इससे पहले मार्च 2021 में ये आंकड़ा सिर्फ 6 लाख 30 करोड़ रुपए था।

जाने कैसे बढ़ा क्रेडिट कार्ड का लेनदेन

 RBI के मुताबिक, मार्च 2021 तक क्रेडिट कार्ड का लेनदेन 6.30 लाख करोड़ रुपए था। यह मार्च 2022 तक बढ़कर 9.71 लाख करोड़ रुपए हो गया। वहीं, बीते साल मार्च 2023 तक यह रकम बढ़कर 14.32 लाख करोड़ रुपए हो गया। अगर क्रेडिट कार्ड का मंथली खर्च देखें तो यह 1.50 लाख करोड़ रुपए हो गया।

क्रेडिट कार्ड लोन नहीं चुका पा रहे यूजर्स

क्रेडिट कार्ड से लोग खर्च तो कर रहे है, लेकिन लोन नहीं चुका पा रहे है। मार्च 2024 तक यह बकाया 2,67,979 करोड़ रुपए है। बीते साल यह बकाया 1,61,512 करोड़ रुपए थी।

क्रेडिट कार्ड यूजर्स की भी बढ़ रही संख्या

क्रेडिट कार्ड यूजर्स की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। मार्च 2024 तक यूजर्स की संख्या 10.18 करोड़ थी। बीते साल यह संख्या 8.53 करोड़ थी।

यह भी पढ़ें…

इन पांच बैंकों में FD पर मिलने वाली ब्याज दरों में बदलाव, यहां देखें लिस्ट