बजट 2024-25 में मोदी सरकार ने किसानों के लिए कई अहम ऐलान किए हैं। इसमें नेचुरल फॉर्मिंग से लेकर डिजिटल सर्वे तक शामिल है। इसके अलावा 32 फसलों की 109 किस्में भी लाई जाएंगी।
बिजनेस डेस्क: मोदी सरकार 3.0 के पहले बजट में किसानों का बजट 25 हजार करोड़ रुपए (21.6%) बढ़ा दिया गया है। खेती-किसान और इससे जुड़े सेक्टर्स के लिए 1.52 लाख करोड़ रुपए का ऐलान किया गया है। हालांकि, बजट में लंबे समय से चल रही किसानों की MSP की मांग को लेकर किसी तरह की घोषणा नहीं की गई है। इसके साथ ही, किसान सम्मान निधि भी सरकार ने नहीं बढ़ाई है। ऐसे में जानिए इस बजट (Budget 2024) में एग्रीकल्चर सेक्टर्स को क्या-क्या मिला है...
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

बजट 2024 में मोदी सरकार ने किसानों को क्या-क्या दिया…
- एग्रीकल्चर सेक्टर में एग्रीकल्चरल रिसर्च सेटअप किया जाएगा।
- नेचुरल फार्मिंग का सर्टिफिकेशन सरकार देगी।
- किसानों के लिए 10,000 बायो रिसर्च सेंटर बनाए जाएंगे।
- 1 करोड़ किसानों को नेचुरल खेती में मदद की जाएगी।
- 32 फसलों की 109 किस्में लाई जाएंगी, जिस पर मौसम की मार नहीं पड़ेगी।
- सब्जियों की सप्लाई चेन को बढ़ाया जाएगा।
- 400 जिलों में फसलों का डिजिटल सर्वे कराया जाएगा।
- 6 करोड़ किसानों की जानकारी लैंड रजिस्ट्री पर सरकार लाएगी।
- 5 राज्यों में नए किसान क्रेडिट कार्ड सरकार जारी करेगी।
- दाल और दलहन के प्रोडक्शन, स्टोरेज और मार्केटिंग पर देश को आत्मनिर्भर बनाने पर फोकस रहेगा।
- खाद्य तेल वाली फसलों सरसों, मूंगफली, सनफ्लॉवर और सोयाबीन के उत्पादन को बढ़ावा देना प्रॉयरिटी
किसानों को अंतरिम बजट 2024 में क्या-क्या मिला था
- कृषि क्षेत्र को 1.27 लाख करोड़ रुपए मोदी सरकार ने दिए थे।
- अंतरिम बजट में करीब चार करोड़ किसानों के लिए फसल बीमा।
- फसलों के लिए नैनो डीएपी को बढ़ावा देने का ऐलान।
- ग्रीन डेवलपमेंट को बढ़ावा देने के लिए बायो-मैन्युफैक्चरिंग और बायो-फाउंड्री की शुरुआत।
- डेयरी विकास में काम होगा, इसे बढ़ावा दिया जाएगा।
- मत्स्य योजना से 55 लाख नए रोजगार लाने का ऐलान।
- नेशनल एग्रीकल्चर मार्केट (eNAM) के तहत 1,361 मंडियों के एकीकरण का ऐलान।
- सपोर्टिंग ट्रेडिंग वॉल्यूम 3 लाख करोड़ किया गया था।
