टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के उपाध्यक्ष विक्रम एस किर्लोस्कर का निधन हो गया है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वह 64 वर्ष के थे। कंपनी ने मंगलवार देर रात ट्वीट किया।

बेंगलुरु(Bengaluru). टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के उपाध्यक्ष विक्रम एस किर्लोस्कर का निधन(Toyota Kirloskar Motor Vice Chairperson Vikram S Kirloskar has died) हो गया है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वह 64 वर्ष के थे। कंपनी ने मंगलवार देर रात ट्वीट किया, "हम उनके परिवार और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। अंतिम सम्मान 30 नवंबर 2022 को दोपहर 1 बजे हेब्बल श्मशान घाट, बेंगलुरु में दिया जा सकता है।" किर्लोस्कर के परिवार में उनकी पत्नी गीतांजलि किर्लोस्कर और बेटी मानसी किर्लोस्कर हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बेंगलुरु मुख्यालय वाली बायोफार्मास्यूटिकल्स कंपनी बायोकॉन की कार्यकारी अध्यक्ष किरण मजूमदार-शॉ ने कहा,"विक्रम के चौंकाने वाले निधन से स्तब्ध हूं। वह एक ऐसे प्रिय मित्र थे, जिन्हें मैं बहुत याद करूंगी। मैं गीतांजलि मानसी और परिवार के दर्द और असहनीय दुख को शेयर करती हूं।" 

यह भी जानिए
विक्रम किर्लोस्कर को अंतिम बार इसी 25 नवंबर को मुंबई मे न्यू जेनरेशन की टोयटो इनोवा हाईक्रॉस के लॉन्चिंग पर देखा गया था। विक्रम ने मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी(MIT) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया था। वे लंबे समय तक CII, SIAM और ARAI में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते रहे। विक्रम किर्लोस्कर अपने परिवार की चौथी पीढ़ी का नेतृत्व करते थे, जिनके समय में कंपनी ने तरक्की के कई आयाम देखे। वे किर्लोस्कर सिस्टम्स लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर थे।

किर्लोस्कर ग्रुप एक सदी से भी अधिक समय से भारतीय उद्योग जगत में एक मुकाम पर रहा है। भारत में आयरन की कमी को पूरा करने सहित स्वदेशी तकनीक में भी इस कंपनी ने बड़ा योगदान दिया है। बता दें कि विक्रम किर्लोस्कर 1888 में लक्ष्मणराव किर्लोस्कर द्वारा स्थापित इस ग्रुप में कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद पुणे में किर्लोस्कर कमिंस में प्रॉडक्शन इंजीनियरिंग में एक ट्रेनी के तौर पर शामिल हुए थे।

अगस्त में विक्रम किर्लोस्कर की लीडरशिप में कंपनी ने रिकॉर्ड सेल की थी
इसी अगस्त को टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने ऐलान किया था कि कंपनी ने जुलाई 2022 में कुल 19,693 यूनिट्स बेचकर भारत में अपनी स्थापना के बाद से किसी एक महीने में निर्माता द्वारा की गई अब तक की सबसे ज्यादा थोक बिक्री का रिकॉर्ड कायम किया था। यह 2021 की इसी अवधि में हुई थोक बिक्री की तुलना में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी रही थी। टीकेएम ने जुलाई 2021 में 13,105 गाड़ियां बेची थीं, जबकि जून 2022 में 16,500 यूनिट्स की थोक बिक्री की थी। यह 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी मानी गई थी।

यह भी पढ़ें
क्या है विझिंजम मेगा पोर्ट? क्यों हो रहा विरोध, अडाणी के मेगा पोर्ट से जुड़ी हर वो बात जो आप जानना चाहते हैं
Amazon Layoffs: भारतीय कर्मचारियों को बड़ा झटका, फूड और एजुकेशन सर्विसेज के बाद अब कंपनी ने बंद की यह सर्विस