Chhattisgarh Board 12th Toppers List: छत्तीसगढ़ बोर्ड CGBSE 12वीं रिजल्ट 2026 जारी हो गया है। जिज्ञासु वर्मा ने 98.60% के साथ टॉप किया। यहां देखें टॉपर्स लिस्ट, पास प्रतिशत और रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका।

Chhattisgarh Board 12th Toppers: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 29 अप्रैल 2026 को कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार रिजल्ट कई मायनों में खास रहा। जहां एक ओर रिकॉर्ड समय में अप्रैल में परिणाम घोषित किए गए, वहीं दूसरी ओर टॉपर्स की लिस्ट ने सभी का ध्यान खींच लिया है। छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं टॉपर्स की बात करें, तो इस साल 12वीं बोर्ड परीक्षा में जिज्ञासु वर्मा ने 98.60% अंक हासिल कर पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे इलाके का नाम रोशन किया है। दूसरे स्थान पर ओम्नी (बेमेतरा) रहीं, जिन्होंने 98.20% अंक प्राप्त किए। वहीं तीसरे स्थान पर कृष महंत (रायगढ़) ने 97.80% अंक के साथ जगह बनाई। नीचे देखें छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं टॉपर्स लिस्ट।

CGBSE 12th Topper List 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं टॉपर्स

  • रैंक 1: जिज्ञासु वर्मा– 98.60% (पलारी)
  • रैंक 2: ओम्नी- 98.20% (बेमेतरा)
  • रैंक 3: कृष महंत- 97.80% (रायगढ़)
  • रैंक 4: रिया साहू- 97.60% (दुर्ग)
  • रैंक 4: शहनाज परवीन- 97.60%
  • रैंक 4: ताहिरा खान- 97.60%
  • टॉपर्स की इस सूची में लड़कियों का प्रदर्शन खास तौर पर मजबूत नजर आया है।

Chhattisgarh Board 12th Result 2026 Pass Percentage: पास प्रतिशत में लड़कियों ने मारी बाजी

CGBSE 12वीं रिजल्ट 2026 का कुल पास प्रतिशत 83.04% रहा। जिसमें लड़के 78.8% और लड़कियों का पास प्रतिशत 86.4% रहा। यह आंकड़े साफ बताते हैं कि इस साल भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मार ली है।

9 साल में पहली बार छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट अप्रैल में

इस बार का रिजल्ट इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि पिछले 9 वर्षों में पहली बार बोर्ड ने अप्रैल महीने में ही परिणाम जारी कर दिया है। इससे पहले आमतौर पर मई या जून में रिजल्ट घोषित किया जाता था।

Chhattisgarh Board 12th Result 2026: ऐसे चेक करें CGBSE 12वीं रिजल्ट

छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन बेहद आसान स्टेप्स में देख सकते हैं-

  • ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं (cgbse.nic.in या results.cg.nic.in)।
  • “Higher Secondary Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।
  • मार्कशीट डाउनलोड कर लें।