सार
GATE 2025 परीक्षा में शामिल कैंडिडेट बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। ऑफशियल अपडेट के अनुसार IIT रुड़की 19 मार्च को यानी आज GATE रिजल्ट करेगा। उम्मीदवार GOAPS पोर्टल पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। जानिए कैसे चेक करें और आगे क्या होगा।
GATE 2025 Result Updates: अगर आपने GATE 2025 की परीक्षा दी है, तो आपका इंतजार अब खत्म होने वाला है। IIT रुड़की आज, 19 मार्च, को GATE 2025 का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। रिजल्ट घोषित होने के बाद, उम्मीदवार इसे GOAPS पोर्टल (gate2025.iitr.ac.in) पर जाकर देख सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि कैसे GATE 2025 रिजल्ट चेक करें और आगे क्या स्टेप्स होंगे।
कैसे चेक करें GATE 2025 रिजल्ट?
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाएं।
- GOAPS 2025 पोर्टल के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन आईडी/ईमेल और पासवर्ड दर्ज करें।
- सबमिट करें और अपना रिजल्ट देख लें।
- भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें और सेव करें।
GATE 2025 Result GOAPS Portal Direct Link
GATE 2025 रिजल्ट में क्या-क्या जानकारी होगी?
रिजल्ट में कैंडिडेटेंस को मिले मार्क्स की जानकारी होगी। साथ ही पास/फेल स्टेटस होगा, जिससे आपको पता चलेगा कि आपने क्वालीफाई किया या नहीं? आपके विषय और कैटेगरी के अनुसार कटऑफ मार्क्स होंगे। साथ ही नॉर्मलाइज्ड स्कोर भी मिलेगा।
GATE 2025 स्कोरकार्ड कब मिलेगा?
रिजल्ट जारी होने के बाद, 28 मार्च से 31 मई 2025 तक GATE स्कोरकार्ड डाउनलोड किया जा सकता है। इस दौरान कोई शुल्क नहीं लगेगा। 31 मई के बाद स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए 500 रुपए फीस देनी होगी। बता दें कि GATE का स्कोर 3 साल तक वैध रहता है।
GATE 2025 परीक्षा पैटर्न
परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी को कंप्यूटर-बेस्ड मोड में हुई थी। दो शिफ्ट में एग्जाम हुआ था, जिसमें पहली शिफ्ट सुबह: 9:30 AM-12:30 PM तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर: 2:30 PM – 5:30 PM तक आयोजित हुई थी। टोटल 65 सवाल, 100 अंकों के लिए पूछे गए थे। सवाल तीन प्रकार के थे- MCQ (Multiple-Choice Questions), MSQ (Multiple-Select Questions) और NAT (Numerical Answer Type)
मार्क्स डिस्ट्रीब्यूशन- कौन से विषय में कितने नंबर?
- सभी विषयों में 15 मार्क्स जनरल एप्टीट्यूड (GA) के होते हैं।
- इंजीनियरिंग मैथ्स (XE-A): कुछ विषयों में अलग से 13-15 मार्क्स।
- अन्य 85 अंक विषय आधारित होते हैं।
- कुछ प्रमुख विषय: सीएस, ईई, ईसी, मैकेनिकल, सिविल, केमिकल, बायोटेक, माइनिंग, टेक्सटाइल, फिजिक्स, मैथ्स आदि।
GATE स्कोर कैसे तैयार किया जाता है?
- सिंगल-सेशन पेपर में सीधा रॉ स्कोर लिया जाता है।
- मल्टी-सेशन पेपर में नॉर्मलाइजेशन कर स्कोर निकाला जाता है।
- इसके बाद, GATE स्कोर को फाइनल रिजल्ट में शामिल किया जाता है।
GATE रिजल्ट से आगे क्या?
GATE क्वालिफाई करने वाले कैंडिडेट M.Tech, PhD, PSU भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा इंडियन ऑयल, ONGC, BHEL, NTPC जैसी सरकारी कंपनियां GATE स्कोर के आधार पर भर्ती करती हैं। वहीं विदेशी यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए भी यह स्कोर काम आता है।