परीक्षा के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पहले ही एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। कार्ड आधिकारिक पोर्टल jeemain.nta.nic.in पर जारी किया गया है, स्टूडेंट्स यहां से डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।   

करियर डेस्क. जेईई मेन परीक्षा 2021 (JEE Main Exam 2021) पहले सत्र की परीक्षा 23 फरवरी से शुरू होने वाली हैं। परीक्षाएं 26 फरवरी 2021 तक चलेंगी। एग्जाम होने में चंद दिन ही रह गए हैं ऐसे में कैंडिडेट्स को कुछ जरूरी नियमों को ध्यान रखना चाहिए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जेईई मुख्य परीक्षा 2 शिफ्टों , मॉर्निंग/इवनिंग में आयोजित की जाएगी। इसके अनुसार पहली शिफ्ट सुबह 9.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक की होगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक की होगी। इस सेशन की परीक्षा के लिए करीब 6,61,761 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया है।

जारी हो चुके हैं एडमिट कार्ड्स

परीक्षा के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पहले ही एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। कार्ड आधिकारिक पोर्टल jeemain.nta.nic.in पर जारी किया गया है, स्टूडेंट्स यहां से डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

इन नियमों का ध्यान रखें JEE कैंडिडेट्स

  1. एडमिट कार्ड में बताए अनुसार परीक्षा केंद्र पर अगर संभव हो तो परीक्षा के एक दिन पहले जाकर घर से सेंटर की दूरी चेक कर लें।
  2. एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड फोटो आईडी जरूर ले जाएं।
  3. सेल्फ डिक्लरेशन सेक्शन पर फोटोग्राफ पेस्ट करें और बाएं हाथ के अंगूठे का निशान लगाएं लेकिन इस पर हस्ताक्षर न करें।
  4. सिग्नेचर आपको परीक्षा स्थल पर टीचर्स की उपस्थिति में करने होंगे।
  5. एग्जाम सेंटर के अंदर स्टूडेंट्स को फेस मास्क लगना अनिवार्य है।
  6. एक पारदर्शी बोतल में सैनेटाइजर खुद साथ लेकर आएं।
  7. अगर आप चाहें तो पारदर्शी बोतल में पानी ले जा सकते हैं।
  8. उम्मीदवार ध्यान रखें कि मोबाइल फोन या बैग किसी भी तरह की कोई निजी सामान न लाएं। अधिकारी आपके व्यक्तिगत सामान की सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी नहीं लेंगे।
  9. परीक्षा केंद्र में मोबाइल, घड़ी, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, नोट पैड, नोट बुक और किताबें/कॉपी आदि लेकर न जाएं।
  10. परीक्षा के दौरान हर छात्रों को सोशल डिस्टेंसिंग के नियम को फॉलो करना होगा।

गौरतलब है कि इस साल परीक्षा का आयोजन 13 क्षेत्रीय भाषाओं में किया जाएगा। यह पहली बार हो रहा है कि अंग्रेजी के अलावा, उड़िया, मराठी, गुजराती, उर्दू, तमिल, तेलुगू, असमिया, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, पंजाबी भाषा में परीक्षा आयोजित की जाएगी।