03:55 PM (IST) Nov 19
UPSSSC PET रिजल्ट कब आएगा

UPSSSC PET 2022 के रिजल्ट का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। 25 लाख उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए हैं। आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। 15 और 16 अक्टूबर 2022 को यह परीक्षा आयोजित की गई थी। जबकि 20 अक्टूबर 2022 को आंसर की जारी कर दी गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवंबर के आखिरी तक नतीजों का एलान हो सकता है।

01:56 PM (IST) Nov 19
UP Police Bharti 2022

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड, (UPPRPB) ने एसआई और एएसआई भर्ती को लेकर अपडेट जारी किया है। इन पदों के लिए स्टेनो टेस्ट 23 और 24 नवम्बर, 2022 को निर्धारित किया गया है।  टाइपिंग टेस्ट में पास होने वाले कैंडिडेट्स स्टेनो टेस्ट में शामिल हो सकेंगे। एडमिट कार्ड 20 नवंबर 2022 को जारी किए जाएंगे।

01:56 PM (IST) Nov 19
यूपी पुलिस एसआई, एएसआई भर्ती स्टेनो टेस्ट जारी

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड, (UPPRPB) ने एसआई और एएसआई भर्ती को लेकर अपडेट जारी किया है। इन पदों के लिए स्टेनो टेस्ट 23 और 24 नवम्बर, 2022 को निर्धारित किया गया है।  टाइपिंग टेस्ट में पास होने वाले कैंडिडेट्स स्टेनो टेस्ट में शामिल हो सकेंगे। एडमिट कार्ड 20 नवंबर 2022 को जारी किए जाएंगे।

10:15 AM (IST) Nov 19
बैंकों में अधिकारी बनने का मौका

IBPS ने CRP SPL-XII के स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 710 पद भरे जाएंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 21 नवंबर, 2022 है। उम्मीदवार की उम्र 20 साल से 30 साल तक होनी चाहिए।

सेलेक्शन प्रॉसेस
प्रीलिम्स परीक्षा
मेंस परीक्षा
इंटरव्यू

10:14 AM (IST) Nov 19
SSC CGL Admit Card 2022

एसएससी सीजीएल उत्तर पश्चिमी क्षेत्र (NWR) के लिए ग्रेजुएट कंबाइंड लेवल का एडमिट कार्ड (SSC CGL Admit Card 2022) जारी हो गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sscnwr.org पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के पास परीक्षा में शामिल होने के दौरान एक वैलिड फोटो आईडी की आवश्यकता होगी। इसके साथ ही उनके डेट ऑफ बर्थ के साथ अतिरिक्त सरकारी मूल प्रमाण पत्र की भी आवश्यकता होगी।