अक्षय ने ट्विंकल के साथ फोटो शेयर कर कैप्शन लिखा- 'वैवाहिक जीवन किस तरह दिखता है उसकी एक फोटो...कुछ दिन आप प्यार करना चाहते हैं और कुछ दिन कुछ इस तरह...जैसे आप देखें। सब कुछ कह दिया गया है, मेरे पास इसे कहने का कोई और तरीका नहीं था। हैप्पी एनिवर्सरी टीना...पक्षीराजन की तरफ से ढेर सारा प्यार।' 

मुंबई. अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की आज (17 जनवरी) शादी की 19वीं सालगिरह है। शादी की सालगिरह पर अक्षय ने पत्नी को बड़े ही अजीबोगरीब अंदाज में विश किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वे पत्नी ट्विंकल को बड़े-बड़े दांतों से डराते नजर आ रहे हैं। दरअसल, अक्षय अपनी फिल्म '2.0' के पक्षीराजन के किरदार में नजर आ रहे हैं और ट्विंकल को डराते हुए दिख रहे हैं। इस तरह अक्षय ने थ्रोबैक फोटो के जरिए पत्नी को शादी की सालगिरह की बधाई दी है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


ऐसे दी अक्षय ने पत्नी को बधाई
अक्षय ने ट्विंकल के साथ फोटो शेयर कर कैप्शन लिखा- 'वैवाहिक जीवन किस तरह दिखता है उसकी एक फोटो...कुछ दिन आप प्यार करना चाहते हैं और कुछ दिन कुछ इस तरह...जैसे आप देखें। सब कुछ कह दिया गया है, मेरे पास इसे कहने का कोई और तरीका नहीं था। हैप्पी एनिवर्सरी टीना...पक्षीराजन की तरफ से ढेर सारा प्यार।' 

View post on Instagram


एक शूट के दौरान हुई थी दोनों की मुलाकात
एक इंटरव्यू में अक्षय ने बताया था कि उनकी ट्विंकल से मुलाकात फिल्मफेयर के एक फोटोशूट के दौरान हुई थी। अक्षय पहली नजर में ही ट्विंकल को अपना दिल दे बैठे थे। फिल्म 'इंटरनेशनल खिलाड़ी' की शूटिंग के दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा। एक इंटरव्यू में ट्विंकल ने अपनी अक्षय के साथ लव स्टोरी के बारे में बात करते हुए बताया था कि जब उन्होंने अक्षय को डेट करना शुरू किया तब वह एक लंबे रिलेशनशिप से बाहर निकली थीं और किसी के साथ कुछ दिनों के लिए एन्जॉय करना चाहती थीं।


15 दिन के लिए बनाया था ब्वॉयफ्रेंड
इंटरव्यू में ट्विंकल ने ये भी कहा था कि उन्होंने अक्षय को 15 दिनों के लिए अपना ब्वॉयफ्रेंड भी बना लिया था। ऐसे में दोनों ने कुछ वक्त साथ में गुजारा और फिर अंत में अपने रिश्ते को एक नाम देने यानी की शादी करने का फैसला लिया। अक्षय, ट्विंकल से जल्द से जल्द शादी करना चाहते थे, लेकिन ट्विंकल का करियर उस वक्त अच्छा चल रहा था और वो अपने करियर को थोड़ा और वक्त देना चाहती थीं। बात अक्षय के वर्कफ्रंट की करें तो उनकी अपकमिंग फिल्म सूर्यवंशी, लक्ष्मी बम और पृथ्वीराज है।