बता दें कि प्याज की कीमतें देशभर में आसमान छूती जा रही हैं। वहीं मुंबई में भी प्याज 150 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है। प्याज की बढ़ती कीमतों की वजह फसल का खराब होना और जमाखोरी बताई जा रही है।

मुंबई। देशभर में इन दिनों प्याज को लेकर चर्चा काफी गर्म है। दरअसल, प्याज की कीमतें इतनी ज्यादा हो गई हैं कि वो आम आदमी से दूर हो गई है। हालांकि अब प्याज की बढ़ते दाम का असर बॉलीवुड पर भी दिखने लगा है। अक्षय कुमार की पत्नी ट्विकंल खन्ना ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है। दरअसल, अक्षय ने पत्नी को एक खास तोहफा गिफ्ट किया है, जिसका जिक्र ट्विकंल ने किया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अक्षय ने पत्नी को दिया ये अनोखा गिफ्ट : 
दरअसल, अक्षय कुमार ने पत्नी ट्विंकल खन्ना को ईयरिंग्स गिफ्ट किए हैं। लेकिन ये ईयररिंग्स सोने के नहीं बल्कि प्याज के हैं। ट्विंकल ने इन खूबसूरत ईयररिंग्स की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ''मेरे पति द कपिल शर्मा शो से वापस आए और उन्होंने मुझसे कहा, ये प्याज के ईयररिंग्स वहां करीना को दिखाए गए, जिन्हें देख करीना तो इम्प्रेस नहीं हुई, लेकिन मुझे यकीन था कि तुम्हें ये बहुत पसंद आएंगे, इसलिए मैं इन्हें तुम्हारे लिए ले आया।'' 

View post on Instagram

मुंबई में 150 रुपए तक पहुंचा प्याज : 
बता दें कि प्याज की कीमतें देशभर में आसमान छूती जा रही हैं। वहीं मुंबई में भी प्याज 150 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है। प्याज की बढ़ती कीमतों की वजह फसल का खराब होना और जमाखोरी बताई जा रही है। व्यापारियों का मानना है कि नई प्याज आते ही इसकी कीमतें कम होने की उम्मीद है।