कोरोना लॉकडाउन में अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव हैं। बिग बी आए दिन कोई न कोई पोस्ट शेयर करते रहते हैं। गुरुवार को अमिताभ ने नाती अगस्त्य नंदा के साथ एक फोटो शेयर की, जिसमें वो नाती के साथ एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं।

मुंबई। कोरोना लॉकडाउन में अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव हैं। बिग बी आए दिन कोई न कोई पोस्ट शेयर करते रहते हैं। गुरुवार को अमिताभ ने नाती अगस्त्य नंदा के साथ एक फोटो शेयर की, जिसमें वो नाती के साथ एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान अमिताभ के एक हाथ में डंबल है और दूसरे हाथ से वो फोटो खींचते नजर आ रहे हैं। वहीं, अगस्त्य अपने नाना को देखकर हंसते नजर आ रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अमिताभ बच्चन ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, "फाइट...फाइट द फिट...फिट द फाइट...रिफ्लेक्टिव मिरर, फिर उल्टा प्रतिबिंब और नाती से प्रेरणा।" बिग बी की पोस्ट को 7 घंटे में 10 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। बता दें कि 77 साल के अमिताभ इस उम्र में भी बेहद फिट हैं। 

View post on Instagram

अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर भी यह फोटो शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है, "संकट से निकलने के आसान तरीके कभी नहीं रहे। आसान तरीकों में संकट जरूर हो सकता है। लड़ने के लिए दोनों ही जरूरी हैं। प्रयास में तेजी लाओ। खून में गर्मी लाओ।