अनिल कपूर ने सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी काम किया है। वहीं अगर उनके वर्क फ्रंट की बात करें तो वे 'तख्त' में नजर आएंगे।

मुंबई. सोशल मीडिया पर एक ट्विटर यूजर ने अनिल कपूर की एक पुरानी फोटो शेयर की है और उसके साथ कैप्शन लिखा, 'वो फिल्म जिसने अनिल कपूर के कॅरियर को रफ्तार दी। मास्टर राजू के साथ के साथ अनिल वो सात दिन (1983)' यूजर की पोस्ट को अनिल कपूर ने रिट्वीट किया है और अपने स्ट्रगलिंग के दिनों को याद किया। 'वो सात दिन' का डायरेक्शन बापू ने किया था। ये फिल्म 1983 में रिलीज की गई थी। इसके प्रोड्यूसर बोनी कपूर और सुरिंदर कपूर थे। इसमें पद्मिनी कोल्हापूरे ने भी लीड रोल प्ले किया था। इस मूवी के बाद अनिल को एक के बाद एक कई फिल्मों में काम मिला और वो हिट हो गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक्टर ने लिखी पोस्ट

'वो सात दिन' के सीन की पुरानी फोटो शेयर करते हुए अनिल कपूर ने लिखा, 'साल 1977 से 1983 तक मैनें इंडस्ट्री में काफी स्ट्रगल किया। मुझे उस वक्त बस एक ऐसी फिल्म की तलाश थी, जो मेरे कॅरियर को आगे ले जाए। इसके बाद मुझे फिल्म 'वो सात दिन' से निखरने का मौका मिला। एक ऐसा रोल जिसने मेरी लाइफ बदल दी। इस फिल्म के बाद लगा कि मेरा सपना साकार हो गया है। मैं अब तक जो काम कर पाया हूं उसके लिए मैं खुदा का बहुत शुक्रगुजार हूं।' 

Scroll to load tweet…

'तख्त' में आएंगे नजर

अनिल कपूर ने सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी काम किया है। वहीं अगर उनके वर्क फ्रंट की बात करें तो वे 'तख्त' में नजर आएंगे। इस मल्टीस्टारर फिल्म में रणवीर सिंह, विक्की कौशल, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, जाह्नवी कपूर और भूमि पेडनेकर जैसे कलाकार अहम रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा मोहित सूरी की फिल्म 'मलंग' में भी आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी के साथ काम करते दिखाई देंगे।