कोरोनावायरस की दहशत के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार रात 12 बजे से पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन घोषित कर दिया है। इसके लिए उन्होंने मंगलवार रात 8 बजे राष्ट्र के नाम अपना संबोधन दिया। पीएम के लॉकडाउन की घोषणा के वक्त को लेकर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने उन पर निशाना साधा है।

मुंबई। कोरोनावायरस की दहशत के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार रात 12 बजे से पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन घोषित कर दिया है। इसके लिए उन्होंने मंगलवार रात 8 बजे राष्ट्र के नाम अपना संबोधन दिया। पीएम के लॉकडाउन की घोषणा के वक्त को लेकर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने उन पर निशाना साधा है। हालांकि अनुराग कश्यप को एक और फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने करारा जवाब दिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अनुराग ने उठाया था यह सवाल :
अनुराग ने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा था, "8 बजे रात की जगह सुबह आठ बजे बोल देते। चार बजे भी बोल देते तो इंतजाम कर लेते। हमेशा 8 बजे ही बोलते हैं और समय देते हैं चार घंटे का। उनका क्या जो पैदल घर को निकले हैं शहर छोड़ के। क्योंकि बस या ट्रेन नहीं चल रही। अब कहें तो कहें क्या। ठीक है प्रभु।"

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

विवेक अग्निहोत्री ने दिया करारा जवाब : 
'द ताशकंद फाइल्स' के प्रोड्यूसर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अनुराग के ट्वीट पर जमकर निशाना साधा। विवेक ने एक कविता के माध्यम से अनुराग कश्यप को जवाब दिया। विवेक ने लिखा- "शिकायत बंद करो, शिकायत बंद करो, जग में आए हो तो खुद भी कुछ करो। जीवन एक संघर्ष, यहां हर कदम पर कांटे है बिछाए, उनसे डरो नहीं। फूंक-फूंक के रखो, हर कदम, बस रहे इतना ही ख्याल, कि न कुचले तुमसे किसी का भी कोई सपना...अरमान। बस तुम चले चलो, चले चलो, जग में आए हो तो खुद भी कुछ करो, शिकायत बंद करो।"

बता दें कि अनुराग कश्यप ने नागरिकता संसोधन कानून का भी विरोध किया है। अनुराग कश्यप कुछ दिनों पहले जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी और शाहीन बाग भी पहुंचे थे। यहां से उनकी कुछ फोटोज भी वायरल हुई थीं, जिसमें वो बिरयानी खाते नजर आए थे।