अनुष्का शर्मा अपनी वेब सीरिज 'पाताल लोक' के रिलीज होने के बाद से ही काफी सुर्खियों में हैं। यहां तक कि सोशल मीडिया पर उन्हें फिल्म के कंटेंट को लेकर काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। इसी बीच कुछ दिनों से विराट और अनुष्का के तलाक की खबर भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं।

मुंबई। अनुष्का शर्मा अपनी वेब सीरिज 'पाताल लोक' के रिलीज होने के बाद से ही काफी सुर्खियों में हैं। यहां तक कि सोशल मीडिया पर उन्हें फिल्म के कंटेंट को लेकर काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। इसी बीच कुछ दिनों से विराट और अनुष्का के तलाक की खबर भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं। ये खबर इस कदर वायरल हुआ कि ट्विटर पर #VirushkaDivorce ट्रेंड करने लगा। दरअसल, ये मामला 2016 में आई उस खबर के दोबारा वायरल होने से शुरू हुआ, जिसमें कहा गया था कि विराट और अनुष्का अलग हो रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'पाताल लोक' में कई चीजों का लोगों ने विरोध करते हुए इसे बैन करने की मांग की। इसी के चलते भाजपा विधायक नंदकिशोर शर्मा ने ये तक कह दिया कि ऐसी सीरीज बनाने के लिए विराट को अनुष्का से तलाक ले लेना चाहिए। इसके बाद दोनों की शादी से पहले की एक खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जो 2016 की है। 

Scroll to load tweet…

इस खबर के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। कोई अनुष्का के सपोर्ट में है तो कोई अब भी उनके विरोध में ही मीम्स शेयर कर रहा है। कई ने तो मीम्स के जरिए विराट का रिएक्शन दिखाने की कोशिश की है।

Scroll to load tweet…

बता दें कि अनुष्का-विराट की लव स्टोरी 2013 में शुरू हुई थी। शुरुआत में तो दोनों ने अपनी रिलेशनशिप को छुपाने की कोशिश की लेकिन धीरे-धीरे बातें मीडिया में आ गईं। इसके बाद एक मैच के दौरान विराट कोहली के अच्छा न खेल पाने को लोगों ने अनुष्का से जोड़ दिया। बाद में विराट ने अनुष्का का सपोर्ट करते हुए आलोचकों को करारा जवाब दिया था। हालांकि बाद में 11 दिसम्बर 2017 को दोनों ने इटली में शादी कर ली। 

देखें वीडियो में क्या करवाती नजर आईं अनुष्का