अंशुला कपूर द्वारा हाल ही में सोशल मीडिया पर रोहन ठक्कर के साथ एक लव-अप बूमरैंग पोस्ट शेयर करने के बाद उनके रोमांस रूमर्स ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है ।

 एंटरटेनमेंट डेस्क, Arjun Kapoor sister Anshula also chose her life partner : अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी की चर्चाओं के बीच बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर के लाइफ पार्टनर का नाम सुर्खियों में आ रहा है। मीडिया के सूत्रों के मुताबिक अंशुला को उनका परफेक्ट मैच मिल गया है। खबरों के मुताबिक, अंशुला कपूर कथित तौर पर स्क्रिप्ट राइटर रोहन ठक्कर को डेट कर रही हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रोहन ठक्कर को डेट कर रही अंशुला कपूर
रोहन ने अभी तक हिंदी फिल्मों के लिए कोई काम नहीं किया है। उन्होंने कुछ क्रॉस-लैंग्वेज इंडी प्रोजेक्ट्स के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग की है। अंशुला द्वारा हाल ही में सोशल मीडिया पर रोहन ठक्कर के साथ एक लव-अप बूमरैंग पोस्ट शेयर करने के बाद उनके रोमांस रूमर्स ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है ।

सूत्रों की मानें तो, "कपल ने इस साल की शुरुआत में एक दूसरे के साथ डेटिंग शुरू कर दी थी। अंशुला का परिवार रोहन से अच्छी तरह वाकिफ है और वास्तव में उसे काफी पसंद भी करता है। दोनों अक्सर वैकेशन पर जाते हैं और अगर वे जल्द ही अपने रिश्ते को ऑफीशिएल करने का कदम उठाते हैं तो हमें आश्चर्य नहीं होगा। वे एक दूसरे के साथ काफी खुश हैं। 

रोमांस की अफवाह के बारे में पूछे जाने पर, अंशुला ने न तो इनकार किया और न ही इसको कंफर्म किया है। इससे पहले अंशुला ने कहा था कि "मैं इस पर कॉमेन्ट करने या मीडिया के साथ इसके बारे में बात करने के लिए पूरी विनम्रता से इनकार करना चाहती हूं। मेरी इच्छा का सम्मान करने के लिए धन्यवाद। 

अंशुला- रोहन वेकेशन
हाल ही में अंशुला और रोहन गोवा पहुंचे थे। इससे पहले उसने इंस्टाग्राम पर अपनी विदेशी यात्रा से तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वे रोहन के साथ मस्ती करते दिख रहीं हैं। एक तस्वीर में अंशुला गोवा के सेंट रेजिस रिजॉर्ट में फ्लोटिंग ब्रेकफास्ट का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। एक अन्य फोटो में वह लाल शर्ट में अपने रूमर्स बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर को गले लगाती नजर आ रही हैं। इसके अलावा उन्होंने रिज़ॉर्ट के एम्पलाई की एक क्लिप शेयर की, जिसमें वे शैंपेन की बोतल खोलते हुए दिख रहीं है। ये दोनों गोवा के अलावा लंदन ट्रिप पर भी गए थे।

ये भी पढ़ें -

FLOP अक्षय कुमार इस फिल्ममेकर संग करना चाहते थे 100 फ़िल्में, जानिए क्या है पूरा माजरा
दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर दिखा 'भेड़िया', वरुण धवन, कृति सेनन ने बुर्ज खलीफा से शेयर किया
'दीया और बाती...' की एक्ट्रेस ने सुनाई आपबीती, बोली- शादी के सवाल पर एक्टर ने की थी मारपीट
समांथा रुथ प्रभु की 'यशोदा' हुई सुपरहिट, सातवें आसमान पर पहुंची एक्ट्रेस