उत्तर-पूर्वी दिल्ली में फैली हिंसा के दौरान अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने 123 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसके अलावा 630 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

मुंबई। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के बाद फिल्म इंडस्ट्री भी दो हिस्सों में बंट चुकी है। एक तरफ जहां कुछ सेलेब्स नागरिकता संशोधन कानून का सपोर्ट कर रहे हैं, तो वहीं कई लोग इसके विरोध में भी उतर आए हैं। हाल ही में दिल्ली में हुए दंगों के बाद सेलेब्स के बीच सोशल मीडिया पर भी तू-तू, मैं-मैं देखने को मिल रही है। दरअसल, हाल ही में जावेद अख्तर ने दिल्ली दंगों के मुख्य संदिग्ध ताहिर हुसैन के समर्थन में एक ट्वीट किया था। इसके बाद जावेद अख्तर ने एक और ट्वीट करते हुए बॉलीवुड डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री और सिंगर बाबुल सुप्रियो पर उन्हें 'सांप्रदायिक' कहने को लेकर निशाना साधा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…



जावेद अख्तर ने ट्वीट करते हुए लिखा, "आजकल विवेक अग्निहोत्री और बाबुल सुप्रियो मुझे सांप्रदायिक (कम्युनल) मान रहे हैं। इन हालातों में भी ये लोग मुझे हंसने पर मजबूर कर रहे हैं। मैं उनका धन्यवाद करता हूं।" जावेद अख्तर का ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इस पर खूब कमेंट्स भी कर रहे हैं। 

विवेक रंजन अग्निहोत्री ने जावेद अख्तर के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, आप तर्कवादी हैं। कोई भी तर्कवादी कभी भी केवल एक नाम ताहिर को एक अंकित के साथ सहानुभूति के बिना नहीं देख सकता है। जैसा मैंने पहले कहा था और अब भी कह रहा हूं कि वो एक 'कम्युनल ट्वीट' था। भले ही आप सांप्रदायिक हों या नहीं, लेकिन आपके ट्वीट हैं। 

Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…

दिल्ली हिंसा जांच के लिए दो SIT गठित : 
दिल्ली हिंसा की जांच करने के लिए दो एसआईटी का गठन किया गया है। एक का नेतृत्व डिप्टी पुलिस कमिश्नर जॉय टिर्की करेंगे और दूसरी टीम का नेतृत्व डीसीपी राजेश देव करेंगे। पुलिस ने अब तक 48 FIR दर्ज किया है। दोनों टीमों की SIT में सहायक पुलिस आयुक्त रैंक के चार अधिकारी भी होंगे और जांच की निगरानी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बीके सिंह करेंगे।

अब तक 42 मौत, 123 FIR, हिरासत में 630 लोग : उत्तर-पूर्वी दिल्ली में फैली हिंसा के दौरान अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने 123 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसके अलावा 630 लोगों को हिरासत में लिया गया है।