संजीव के. झा बिहार के मोतिहारी जिले से वास्ता रखते हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई जामिया मिलिया इस्लामिया, दिल्ली से की है। बता दें, बतौर स्क्रीनराइटर संजीव बॉलीवुड में 'जबरिया जोड़ी' से डेब्यू कर रहे हैं।

मुंबई. सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणिति चोपड़ा स्टारर फिल्म 'जबरिया जोड़ी' के स्क्रीनराइटर संजीव के. झा ने टेलिफोनिक इंटरव्यू में फिल्म की कहानी को लेकर बात की और उन्होंने बताया कि बिहार में ही ना केवल देश के कई राज्यों में दूल्हे को पकड़कर जबरदस्ती शादी कराई जाती है, जो कि बिल्कुल गलत है। इसलिए सोचा कि क्यूं ना इसके बारे में लोगों को बताया जाए और सभी को ऐसी घटनाओं के बारे में जानना भी चाहिए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गांव-गांव घूमने के बाद बनी है 'जबरिया जोड़ी'

संजीव ने बताया कि 'जबरिया जोड़ी' की कहानी लिखने से पहले काफी खोजबीन किया और जबरदस्ती कराई गई शादी के परिवार से भी मुलाकात की। बता दें ऐसी शादी को 'पकड़ुआ शादी' से भी डिकोट किया जाता है। लेखक 'पकड़ुआ शादी' को दहेज प्रथा से भी जोड़ते हैं। इसके साथ ही वे बताते हैं इसकी कहानी को लिखने से पहले जानने के लिए बिहार के पटना, बेगूसराय, मोतिहारी और अन्य कई जिलों में गए। जहां इस घटना के बारे में खंगाला और फिर एक फिल्मी रूप दिया।

3 साल में पूरी हुई फिल्म 

संजीव बताते हैं कि उन्होंने फिल्म की कहानी को मात्र 4-6 महीने में ही पूरी लिख ली थी लेकिन इसे फिल्मी रूप में तराशने पूरे 3 साल लग गए। वे कहते हैं, "जब लोगों से इस मामले के बारे में जान रहे थे तो एक और बात पता चली कि शादी जबरदस्ती कराने के बाद अगर लड़की के साथ लड़का रहने से इनकार करता था तो उसे मारापीटा भी जाता था कि अब उनकी शादी हो गई है और वे उसे अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार करें। दूल्हों के साथ हर तरीके से जबरदस्ती की जाती है। ऐसा आज भी कई जगहों पर होता है।

(फोटो सोर्स- गूगल)

संजीव के. झा मोतिहारी से रखते हैं वास्ता 

संजीव के. झा बिहार के मोतिहारी जिले से वास्ता रखते हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई जामिया मिलिया इस्लामिया, दिल्ली से की है। बता दें, बतौर स्क्रीनराइटर संजीव बॉलीवुड में 'जबरिया जोड़ी' से डेब्यू कर रहे हैं। इसके बाद उनकी डिजिटल फिल्म 'बरोट हाउस' 7 अगस्त को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी। इसमें अमित साध और मनजरी फैडनिस लीड रोल में नजर आएंगे।